Love Story: इस 'पहाड़न' को दिल दे बैठे थे दिग्विजय सिंह, कबड्डी के 'कुंवर' से शादी के 11 दिन बाद दुल्हन विधवा
Oneindia Exclusive- Kanwar Digvijay Singh Love Story: पंजाब के कबड्डी जगत के चमकते सितारे कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की जिंदगी एक ट्रैजिक फिल्म सी लगती है। हिमाचल के शाही परिवार से ताल्लुक, कुश्ती से कबड्डी तक का सफर, मॉडलिंग-अभिनय के सपने और फिर एक खूबसूरत लव स्टोरी।
शादी के महज 11 दिन बाद खौफानाक मौत। 15 दिसंबर 2025 को मोहाली में गोलीबारी में राणा की मौत ने न सिर्फ खेल जगत, बल्कि उनके नवविवाहित जीवन को भी छीन लिया। हालांकि, पंजाब पुलिस ने दो दिन बाद यानी 17 दिसंबर को दो आरोपियों के नाम उजागर कर दिए हैं, जिन्होंने कुंवर को मौत के घाट उतारा। इस घटना ने एक सुहागन की मांग का सिंदूर एक झटके में मिटा दिया। Oneindia Hindi की Exclusive रिपोर्ट में आइए जानते हैं कौन है वो देहरादून की 'पहाड़न', जिसको दिल दे बैठे थे कुंवर?

Rana Balachaur Royal Family Kanwar: शाही खानदान से निकला 'कुंवर'
राणा का पूरा नाम कुंवर दिग्विजय सिंह था। उनका परिवार हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बनगढ़ रियासत से ताल्लुक रखता था। परदादा राजा सुमित्रा सिंह और दादा कंवर शेर बहादुर सिंह रियासत के राजा रहे। हालांकि परिवार लंबे समय से पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) जिले के बलाचौर तहसील के चनकोया गांव में बसा हुआ था। दोस्त बताते हैं कि शाही बैकग्राउंड के बावजूद राणा सादगी भरे थे। शुरुआती दिनों में मोहाली में साइकिल से घूमते थे, लेकिन मेहनत से महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल तक पहुंचे।

Rana Balachaur Kushti To Kabaddi: कुश्ती से कबड्डी, फिर प्रमोटर और मॉडल तक का सफर
पढ़ाई के दौरान कुश्ती शुरू की, फिर कबड्डी में नाम कमाया। अपनी टीम बनाई और बड़े टूर्नामेंट्स प्रमोट करने लगे। मॉडलिंग में हाथ आजमाया, पंजाबी गानों में एक्टिंग की प्लानिंग थी। दोस्त जगदीप सिंह कहते हैं, 'वह दोस्तों का दोस्त था। किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार।' कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन बांटा। शाकाहारी थे, दूध के साथ रोटी पसंद। नशा कभी नहीं छुआ। परिवार में छोटा भाई और बहन (विदेश में)।

Kanwar Digvijay Singh Love Story: देहरादून की लड़की से प्रेम विवाह
राणा की शादी 4 दिसंबर 2025 को देहरादून की रहने वाली सतिंद्रा सिंह से हुई थी। बारात बलाचौर से उत्तराखंड के देहरादून गई। 6 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन। यह प्रेम विवाह था, जिसे परिवार ने पूरे उत्साह से स्वीकार किया। राणा शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज और वीडियोज शेयर किए। दोस्तों की भी नवंबर में शादियां हुई थीं।

शादी के महज 11 दिन बाद (15 दिसंबर) राणा की मौत ने उन्हें सतिंद्रा को विधवा बना दिया। रिसेप्शन वीडियोज में राणा पत्नी के साथ खुशी से झूमते नजर आ रहे थे। अब वही दुल्हन सुहाग उजड़ने के दर्द से गुजर रही है। यह कहानी प्यार की नाजुकता बताती है। राणा जैसे जांबाज की जिंदगी इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। कबड्डी जगत और परिवार में शोक की लहर। राणा की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

ये भी पढ़ें- Rana Balachauria Murder: कौन है दो शूटर्स, वर्चस्व की जंग में कबड्डी खिलाड़ी Digvijay Singh को मार डाला?












Click it and Unblock the Notifications