Rana Balachauria Murder: कौन है दो शूटर्स, वर्चस्व की जंग में कबड्डी खिलाड़ी Digvijay Singh को मार डाला?
Rana Balachauria Murder Case Update: पंजाब के मोहाली में 15 दिसंबर 2025 को सोहाना कबड्डी कप के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या ने कबड्डी जगत को झकझोर दिया। मशहूर खिलाड़ी और प्रमोटर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया (30) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मोहाली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या सुनियोजित थी और इसमें राणा के करीबी सहयोगियों की भूमिका सामने आई। मुख्य मकसद कबड्डी टूर्नामेंट्स पर वर्चस्व कायम करना था।

Kanwar Digvijay Singh Murder Reason: हत्या कैसे हुई? सेल्फी के बहाने मौत का जाल
टूर्नामेंट के आखिरी दिन हजारों दर्शकों के बीच कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया (Kanwar Digvijay Singh Murder) अपनी टीम के साथ मैदान में थे। मैच खत्म होने के बाद वे बाहर निकल रहे थे, तभी उनके सपोर्ट स्टाफ के कुछ लोग उन्हें ' प्रशंसकों के साथ सेल्फी' के बहाने बैकस्टेज बुलाया। वहां पहले से घात लगाए दो शूटर मौजूद थे। राणा को कोई शक नहीं हुआ, क्योंकि अपने लोग थे।
जैसे ही वे पास पहुंचे, हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर और चेहरे पर गोलियां दागीं। पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई कि एक ही गोली सिर से प्रवेश कर ठोड़ी के नीचे निकली, जिससे मौत हुई। एक सहयोगी को भी गोली लगी, जो अब खतरे से बाहर है। हमलावर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है।
Punjab Police खुलासा: वर्चस्व की लड़ाई मुख्य वजह
मोहाली SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण पंजाब में कबड्डी टूर्नामेंट्स पर दबदबा कायम करना था। राणा की जग्गू भगवानपुरिया (लॉरेंस बिश्नोई का मेंटर) से नजदीकी थी, जिससे प्रतिद्वंद्वी गैंग नाराज थे। शूटर डोनी बाल, लकी पटियाल और बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। मुख्य संदिग्ध:-
- आदित्य कपूर उर्फ मक्खन (अमृतसर)- Aditya Kapoor
- करण पाठक उर्फ डिफॉल्टर करण (Karan Pathak)
एक तीसरा साथी भी था। पुलिस ने करीबियों की पहचान कर ली है, जो हमलावरों की मदद कर रहे थे। दर्जन भर टीमें छापेमारी कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली और इसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का बदला बताया, लेकिन पुलिस ने इस एंगल को खारिज कर दिया। SSP ने कहा, 'मूसेवाला केस से कोई ठोस लिंक नहीं। यह अफवाह है।'
Who Was Rana Balachauriya: राणा बलाचौरिया कौन थे?
हिमाचल के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले राणा नवांशहर के बलाचौर के रहने वाले थे। हाल ही में (4 या 6 दिसंबर) शादी हुई थी। कबड्डी खिलाड़ी से प्रमोटर बने, टूर्नामेंट्स आयोजित करते थे। उनकी मौत ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
यह हत्याकांड कबड्डी की दुनिया में गैंगवार की काली सच्चाई उजागर करता है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- Noida Murder Case: शादी से इनकार करने पर खौफनाक अंत, नोएडा में 26 वर्षीय युवक ने प्रेमिका को मारी गोली












Click it and Unblock the Notifications