कौन हैं शेफाली जरीवाला, जिनकी होने जा रही बिग बॉस-13 के घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री

नई दिल्ली। बिग बॉस-13 में होने वाले फर्स्ट फिनाले को लेकर जहां मौजूदा कंटेस्टेंट अपने-अपने तरीके से रणनीति बना रहे हैं। वहीं अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नए कंटेस्टेंट के आने को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 13 में अभी तक जिनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में होने जा रही है उनमें खेसारी लाल यादव, तहसीन पूनावाला और हिंदुस्तानी भाऊ का नाम सामने आया है। इन सभी कंटेस्टेंट्स के नाम ऐलान खुद सलमान खान ने वीकेंड के वार के दौरान किया है। वहीं अब एक और सेलिब्रिटी का नाम बिग बॉस में शामिल होने जा रहे सदस्यों में जुड़ने जा रहा है।

बिग बॉस में आ रही हैं 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला

बिग बॉस में आ रही हैं 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला

बिग बॉस 13 में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए जल्द ही वीडियो एलबम 'कांटा लगा' से धूम मचाने वाली शेफाली जरीवाला की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। इस बात का खुलासा कलर्स टीवी की ओर से शेयर किए गए एक प्रोमो से हुआ है। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो शेयर किया है उसमें शेफाली जरीवाला शो में अपनी एंट्री की बात कंफर्म करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस प्रोमो में दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर के एपिसोड में शेफाली जरीवाला की शो में एंट्री दिखाई जाएगी। प्रोमो में शेफाली को घर की नई सदस्य के रूप में पेश किया गया है।

जानिए क्या है शेफाली का पूरा गेम-प्लान

शो के इस प्रोमो में शेफाली एक सीक्रेट रूम से सभी घरवालों पर नजर रखते हुए दिखाई दे रही हैं। शेफाली सीक्रेट रूम से घरवालों को देखकर कह रही हैं, घर में दो ग्रुप बने हुए हैं। ये सारी डाइनेमिक्स एक हफ्ते में बदलने वाली है। शेफाली की एंट्री के बाद शो में ग्लैमर का तड़का लगने के साथ ही उनका डांसिंग स्किल भी देखने को मिल सकता है। उनको शो में देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि शेफाली कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इसके वाला कुछ फिल्मों में नजर आई हैं।

सलमान-अक्षय की फिल्म में आ चुकी हैं शेफाली

सलमान-अक्षय की फिल्म में आ चुकी हैं शेफाली

सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी शेफाली जरीवाला ने स्पेशल रोल निभाया था। इसके अलावा वीडियो एलबम 'कभी आर कभी पार' समेत कई म्यूजिक वीडियो में वो नजर आई हैं। इसके अलावा शेफाली कई डांस रियलिटी शो जैसे बूगी-वूगी और नच बलिए-5 में भी हिस्सा लिया है। बता दें कि बिग बॉस 13 का सफर अब पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है। शो के मेकर्स लगातार इस शो की टीआरपी के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।

बिग बॉस-13 में जल्द दिखेंगे कई नए कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस-13 में जल्द दिखेंगे कई नए कंटेस्टेंट्स

जैसा कि शुरू से ही कहा जा रहा कि ये सीजन काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा, इसका पता लगातार शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट के जरिए साफ तौर से देखने को मिल रहा है। इस बीच जिस तरह से पहले फिनाले में अभी घर में मौजूद में आधे कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। वहीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री के साथ शो की टीआरपी में उछाल की उम्मीद शो के मेकर्स कर रहे हैं। बता दें कि अभी बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, रश्मी देसाई, असीम रियाज, देवोलिना भट्टाचार्ज, शेफाली बग्गा, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा कंटेस्टेंट के तौर पर हैं।

इसे भी पढ़ें:- बिग बॉस 13 से अचानक बाहर हुए सिद्धार्थ डे, घर से निकलते ही सलमान खान की डांट पर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+