बिग बॉस 13 से अचानक बाहर हुए सिद्धार्थ डे, घर से निकलते ही सलमान खान की डांट पर कही ये बात
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 का सफर अब पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है। शो के मेकर्स लगातार इस शो की टीआरपी के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। जैसा कि शुरू से ही कहा जा रहा कि ये सीजन काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा, इसका पता लगातार शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट के जरिए साफ तौर से देखने को मिल रहा है। अभी शो का पांचवां हफ्ता ही है इसी बीच शो में पहला मिड वीक एविक्शन हुआ, यानी हफ्ते के बीच में ही एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर निकलना पड़ा है। बिग बॉस 13 में मंगलवार रात जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है उनका नाम है- सिद्धार्थ डे। आखिर उन्हें किन वजहों से शो से बाहर होना पड़ा है और बिग बॉस के घर से बाहर आते ही उन्होंने बिग बॉस 13 में अपने सफर को लेकर क्या कुछ बताते हैं आगे।

बिग बॉस- 13 से बाहर हुआ सिद्धार्थ डे
बिग बॉस 13 से बाहर होने वाले सिद्धार्थ डे पेशे से लेखक हैं। उन्होंने कई टीवी शो की स्क्रिप्ट भी लिखी है। दरअसल, सिद्धार्थ डे के साथ-साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट्स माहिरा और आरती भी कम वोट की वजह से डैंजर जोन में थी। इन तीन कंटेस्टेंट्स में से जिस भी सदस्य को सबसे कम वोट मिलना था उन्हें मिडवीक एविक्शन में घर से बाहर निकलना था, जानकारी के मुताबिक, तीनों में से सिद्धार्थ डे को सबसे कम वोट मिले हैं और उन्हें घर छोड़ना पड़ा है। बिग बॉस सीजन 13 में घर से बेघर होने वाले वो चौथे खिलाड़ी हैं। एविक्शन से पहले सिद्धार्थ डे का घर में सफर काफी विवादों भरा रहा है। दिवाली वीकेंड में सलमान खान ने सिद्धार्थ डे की काफी क्लास भी लगाई थी।

सलमान खान से डांट खाने पर ये बोले सिद्धार्थ
दरअसल, बिग बॉस हाउस में पिछले हफ्ते सांप-सीढ़ी वाला टास्क दिया गया, इसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे ने कंटेस्टेंट शहनाज गिल को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं थीं जो शायद बेहद आपत्तिजनक थीं। इसी को लेकर शो के होस्ट सलमान खान ने सिद्धार्थ डे की जमकर क्लास लगाई थी। अब घर से निकलने के बाद सिद्धार्थ डे ने सलमान खान की डांट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्पॉटबॉय से बातचीत में सिद्धार्थ डे ने कहा, 'सलमान खान मुझे काफी अच्छे से जानते हैं। शो में उन्होंने मुझे जो कुछ भी कहा वो मेरे अच्छे के लिए था। आप उन्हीं को डांटते हैं जिनकी आप परवाह करते हैं।' बता दें कि सलमान खान पहले भी सिद्धार्थ डे के साथ उनके लिखे शो में काम कर चुके हैं।

सिद्धार्थ डे ने बताया- कौन बन सकता है बिग बॉस का विनर
यही नहीं सिद्धार्थ डे ने बिग बॉस हाउस में बिताए समय का जिक्र करते हुए ये भी बताया कि उनकी नजर में इस शो का विनर कौन बन सकता है। स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल सीजन 13 का विनर बनते देखना चाहते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने शो में शहनाज को एविक्ट होने से बचाया था। अबू मलिक और मैं दोनों चाहते थे कि शहनाज शो जीतें और अभी भी मैं यही चाहता हूं कि विनर वहीं बनें।'

कौन हैं सिद्धार्थ डे
बता दें कि सिद्धार्थ डे, बिग बॉस के पहले सीजन के लेखकों में से एक हैं। उन्होंने न केवल इस शो को लिखा बल्कि अब सीजन-13 में कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री भी की। बिग बॉस के घर में उनकी केमिस्ट्री कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ काफी अच्छी बनी। हालांकि ऐसे कई मौके जरूर आए जब सिद्धार्थ को अपनी टीम के लोगों का भी साथ नहीं मिला, बावजूद इसके घर में उनका सफर बेहद खास रहा।

बिग बॉस में अपने बिताए हुए समय को लेकर ये बोले सिद्धार्थ
बिग हाउस से निकलने के बाद सिद्धार्थ ने कहा, 'घर में मेरी चार हफ्ते की यात्रा मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा अनुभव था। इस घर का अपना जादू है और यह आपको अपने और दुनिया के सबसे अच्छे और बुरे हिस्से को समझने में मदद करता है। मैंने इस घर में दोनों को देखा है, सबसे अच्छा था जब मैंने नए कनेक्शन बनाए और अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों से मिला। कुल मिलाकर मेरा बिग बॉस का हिस्सा होने का एक शानदार अनुभव रहा।'
इसे भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: ऐसा क्या हुआ जो सलमान ने खोया अपना आपा, कहा- मुझे यहां आना ही नहीं था
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications