BJP नेता के AIADMK में शामिल होने पर भड़के के अन्नामलाई, अन्नाद्रमुक पर साधा निशाना, कही ये बात
बिहारी मजदूरों पर हमला के मामले में के अन्नामलाई पर केस दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करें।

k Annamalai on AIADMK: भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को अपने सहयोगी AIADMK पर निशाना साधा। उन्होंने AIADMK पर खरीद-फरोख्त को लेकर हमला किया है। अन्नामलाई ने एएनआई को बताया कि बीजेपी के चार नेता AIADMK में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु एक दुर्भाग्यपूर्ण राज्य है, जहां द्रविड़ राजनेता बीजेपी नेताओं का खरीद-फरोख्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विस्तार से AIADMK डर गई है।
बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में अभी तक एक दूसरे के हमकदम रहे अन्नाद्रमुक और बीजेपी के संबंधों में खटास आती दिखने लगी है। भाजपा के आईटी सेल के पूर्व राज्य सचिव दिलीप कन्नन सहित कुछ बीजेपी नेताओं के अन्नाद्रमुक में शामिल होने के बाद अन्नामलाई ने निशाना साधा है। वहीं इसको लेकर अन्नामलाई ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई से पहले सभी को अपनी जगह चुनने की आजादी मिली थी।
Recommended Video

अन्नाद्रमुक के अनुसार, पार्टी के अंतरिम प्रमुख के. पलानीस्वामी की मौजूदगी में कन्नन समेत भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। बीजेपी को दर्द ये है कि पलानीस्वामी ने खुद सभी को पार्टी में शामिल कराया है। इससे पहले के. अन्नामलाई ने राज्य में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद अन्नामलाई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर हिंसा भड़काने और दो राज्यों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा डीएमके सरकार सोचते हैं कि आप झूठे मामलों को दर्ज करके लोकतंत्र की आवाज को दबा सकते हैं। एक आम आदमी के रूप में मैं आपको 24 घंटे देता हूं, यदि संभव हो तो मुझे अरेस्ट करके दिखाओ।
यह भी पढ़ें- एमएलसी कविता ने कहा, 'लोगों को लकड़ी जलाने पर मजबूर करना चाहती है बीजेपी'












Click it and Unblock the Notifications