मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस पर गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, 'BJP को खून की जरूरत पड़ी तो दूंगा'
नई दिल्ली। कांग्रेस से 18 साल पुराना नाता तोड़ भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज पहली बार भोपाल पहुंचे। इस दौरान मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सिंधिया ने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह कभी न थकने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस के आलाकमान पर हमला बोला है।

आज मेरे लिए भावुक दिन: सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, आज मेरे लिए भावुक दिन है, जिस संगठन में जिस परिवार में मैंने 20 साल बिताए हैं, मेरी मेहनत, मेरी लगन, मेरे संकल्प के साथ एक-एक पसीने की बूंद मैंने वहां छिटका है, उन सबको छोड़कर मैं अपने आप को आपके हवाले करता हूं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, आज हम ये संकल्प लेते हैं कि कमलनाथ जब तक तुम्हारे पाप की, अत्याचार की, अन्याय की, भ्रष्टाचार की और आतंक की लंका को जलाकर राख नहीं कर देते हम चुप नहीं बैठेंगे।
भोपाल में भाजपा कार्यालय पर ज्योतिरादित्य सिंधिया: आज मेरे लिए एक भावूक दिन है, जिस संगठन में जिस परिवार में मैंने 20 साल बिताए हैं, मेरी मेहनत, मेरी लगन, मेरे संकल्प के साथ एक-एक पसीने की बूंद मैंने वहां छिटका है, उन सबको छोड़कर मैं अपने आप को आपके हवाले करता हूं। pic.twitter.com/NsLuXbTwn7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2020
अगर खून की भी जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी हाजिर
सिंधिया ने आगे कहा, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि बीजेपी ने मेरे लिए दरवाजे खोले और मुझे पीएम मोदी जी, नड्डा साहब और अमित भाई का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, अगर प्रदेश में दो नेता हैं जो शायद अपनी कार में एसी न चलाएं, वो केवल शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। मेरी आशा है कि आप एक हैं और हम एक हैं, जब एक और एक मिल जाए तो दो नहीं ग्यारह होना चाहिए। मैं यहां सिर्फ अपनी मेहनत और मशक्कत लेकर आया हूं। मेरा परिवार सत्य और मूल्यों की राजनीति करता है। सिंधिया ने अपने भाषण में आगे कहा कि जहां आप लोगों का एक बूंद पसीना टपकेगा, वहां सिंधिया का 100 बूंद पसीना टपकेगा और अगर खून की भी जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी हाजिर हूं।
#WATCH भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान: आज हम ये संकल्प लेते हैं कि कमलनाथ जब तक तुम्हारे पाप की, अत्याचार की, अन्याय की, भ्रष्टाचार की और आतंक की लंका को जलाकर राख नहीं कर देते हम चुप नहीं बैठेंगे। pic.twitter.com/55Teg7MLmf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2020
22 बागी विधायकों को स्पीकर ने मिलने के लिए बुलाया
मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम के बीच प्रदेश के विधानसभा स्पीकर ने उन सभी 22 विधायकों कोक शुक्रवार तक उनसे मुलाकात करने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने सभी विधायकों से कहा है कि वह उनसे शुक्रवार को मुलाकात करें। बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायको ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी तक उनके इस्तीफे को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि स्पीकर इन विधायकों के इस्तीफा को रद्द कर सकते हैं क्योंकि इन लोगों ने व्यक्तिगत रूप से स्पीकर से मिलकर अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सभी 22 बागी विधायकों को स्पीकर ने शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया












Click it and Unblock the Notifications