मध्य प्रदेश के सभी 22 बागी विधायकों को स्पीकर ने शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संग्राम के बीच प्रदेश के विधानसभा स्पीकर ने उन सभी 22 विधायकों कोक शुक्रवार तक उनसे मुलाकात करने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने सभी विधायकों से कहा है कि वह उनसे शुक्रवार को मुलाकात करें। बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायको ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी तक उनके इस्तीफे को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि स्पीकर इन विधायकों के इस्तीफा को रद्द कर सकते हैं क्योंकि इन लोगों ने व्यक्तिगत रूप से स्पीकर से मिलकर अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।

mla

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को 19 विधायकों ने अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिए सौंपा था। ये सभी विधायक बेंगलुरू के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए है। इन विधायकों के इस्तीफे की मूल प्रति को भोपाल स्थिति विधानसभा स्पीकर के घर पर भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा था। यह इस्तीफा भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह भोपाल लेकर पहुंचे थे। लेकिन दिग्विजय सिंह ने कहा था कि इससे साफ होता है कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही थी। 19 कांग्रेस विधायकों के अलावा तीन अन्य कांग्रेस विधायकों नेन स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा था।

मध्‍य प्रदेश की कांग्रेस यूनिट की तरफ से विधानसभा अध्‍यक्ष के सामने बुधवार को एक याचिका पेश की गई है। इसमें अनुरोध किया गया है कि 22 विधायकों में से छह को अयोग्‍य ठहरा दिया जाए। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्‍ता जेपी धनोपिया ने कहा है कि ये सभी छह विधायक कमलनाथ की सरकार में मंत्री भी हैं और इन्‍होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी हिस्‍सा लिया है। इस्‍तीफा देने वाले मंत्री और विधायकों को अभी बेंगलुरु स्थित एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। इन लोगों ने अपने इस्‍तीफे विधानसभा अध्‍यक्ष को ई-मेल किए हैं। इसके बाद बीजेपी के विधायक भूपेंद्र सिंह बेंगलुरु से इस्‍तीफे की कॉपी को लेकर भोपाल पहुंचे और विधानसभा अध्‍यक्ष एनपी प्रजापति को इन्‍हें सौंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+