Jyoti Malhotra Spy Case: ISI हैंडलर से वॉट्सऐप चैट में अंडरकवर का जिक्र, गद्दारी के मिले पुख्ता प्रमाण
Jyoti Malhotra Spy Case: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईबी, आईबी और पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाला जा रहा है और फोन और लैपटॉप भी जांच टीम ने जब्त किया है। उसके वॉट्सऐप चैट से भी कई खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांज से ऐसे संकेत मिले हैं कि ज्योति का इस्तेमाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारतीय गुप्त एजेंटों की पहचान के लिए कर रही थी। जांच एजेंसियों को ISI हैंडलर अली हसन के साथ हुई उसकी वॉट्सऐप चैट मिली है।
Jyoti Malhotra Spy Case में वॉट्सऐप चैट आई सामने
सूत्रों के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा की आईएसआई हैंडलर अली हसन से कई सारी वॉट्सऐप चैट हुई हैं। इस चैट में अली ज्योति से पूछता है कि जब वह अटारी बॉर्डर पर थी, तो किन लोगों को प्रोटोकॉल मिला था। इसके जवाब में ज्योति कहती है कि मुझे नहीं मिला और वे लोग इतने बेवकूफ नहीं थे। शायद ज्योति का इशारा भारतीय सुरक्षा बलों और अधिकारियों की ओर था। एक और चैट में अंडरकवर शब्द का प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा ने कैसे पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर तक बनाए कनेक्शन, हैरान कर देगा खुलासा
इस बातचीत की डिटेल से जांच एजेंसियों को लग रहा है कि ज्योति का इस्तेमाल आईएसआई कर रही थी। उसे दिशा-निर्देश मिल रहे थे और भारतीय अधिकारियों, गुप्त एजेंट वगैरह की पहचान करने का टास्क दिया गया था। फिलहाल जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि क्या वह जान-बूझकर आईएसआई हैंडलर्स के साथ जुड़ी थी या फिर वह किसी बड़े जासूसी नेटवर्क की शिकार बन गई है।
ज्योति ने पहलगाम अटैक के बाद वीडियो बनाया था
ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल की डिटेल भी एजेंसियां निकाल रही हैं। पहलगाम अटैक के बाद उसने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें इस हमले के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की चूक को जिम्मेदार ठहराया था। ज्योति ने बैसाखी पर्व के दिन 2023 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। जांच टीम उससे यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान के अधिकारियों से उसके संबंध उस यात्रा के बाद बने थे या पहले से ही वह संपर्क में थी। उन संपर्कों का इस्तेमाल कर उसने पाकिस्तान की यात्रा की थी।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra के परिवार का है 'मुल्तान' से पुराना नाता, जानिए यूट्यूबर ने किसे कहा- Love You?












Click it and Unblock the Notifications