Jyoti Malhotra: कभी 'मुल्तान' में रहता था यूट्यूबर का परिवार, जानिए ज्योति ने किसे कहा- Love You
Jyoti Malhotra updates: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से लगातार पूछताछ जारी है और उसके बारे में कई बातें सामने आ रही हैं, हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा क्या देश के दुश्मनों के साथ मिली हुई है? क्या उसने हिंदुस्तान से गद्दारी की है? क्या उसे पहले से पहलगाम हमले के बारे में मालूम था?
ये सारे सवाल हर भारतीय के मन में गूंज रहे हैं। पुलिस ने उसके घर से उसका लैपटॉप, उसका फोन यहां तक कि उसके पापा-चाचा के मोबाइल को भी बरामद किया है और हर पहलू से मामले की जांच करने में जुटी है।

क्या ये कोई 'कोडवर्ड' तो नहीं है?
इसी बीच उसकी डायरी के कुछ पन्ने और एक नोट भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिसे पढ़ने के बाद एक बार आपको लगेगा कि ये तो कॉमन सी बातें हैं लेकिन अगर आप जांच की नजर से देंखेंगे तो दिमाग में पहला विचार यही आता है कि कहीं ये कोई 'कोडवर्ड' तो नहीं है?
दरअसल 18-19 मई की रात ज्योति मल्होत्रा पुलिस के साथ अपने घर आई थी, उसने केवल अपने कपड़े लिए थे और इसी दौरान उसने एक नोट लिखा था, जिसमें उसने कहा था- 'सविता को कहना फ्रूट ला दें, घर का ख्याल रखें, पैनटॉप-डी, गुप्ता डॉक्टर की दवाई एक महीने की ला दे, जल्दी आ जाऊंगी, Love You Khush Mush।
'Jyoti Malhotra ने बस कपड़े लिए और वो चली गई'
नोट से तो लग रहा है कि ये उसने अपने पापा के लिए लिखा है, Khush Mush के नाम से शायद उसके पापा उसे घर में उसे बुलाते होंगे। हालांकि उसके पिता हरीश मल्होत्रा ने ANI से बात करते हुए कहा था कि 'पुलिस जब ज्योति को लेकर हमारे घर आई थी तो उसने किसी से कोई बात नहीं की थी, उसने बस कपड़े लिए और वो चली गई।'
Jyoti Malhotra के दादा 'मुल्तान' के रहने वाले थे
बता दें कि ज्योति के घरवालों का पाकिस्तान से पुराना कनेक्शन है। दरअसल ज्योति के दादा 'मुल्तान' जिले के रहने वाले थे लेकिन बंटवारे के वक्त वो भारत आ गए थे और पंजाब के फरीदकोट में आकर बस गए, हरीश मल्होत्रा का बचपन वहीं बीता है, हालांकि बाद में वो अपने भाई के साथ हिसार में रहने लग गए।
नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक ज्योति ने की दानिश से बातें!
पुलिस को शक है कि ज्योति मल्होत्रा ने अपने मोबाइल से पाकिस्तान High Commission staffer एहसान-उर-रहीम उर्फ 'दानिश' की चैट को डिलीट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 से मार्च 2025 तक ज्योति और 'दानिश' के बीच में लगातार बातें होती थीं।
दानिश ने ही Jyoti Malhotra को अली हसन से मिलवाया था!
वो साल 2023 में ही पहली बार पाकिस्तान गई थी, उसका वीडियो उसने खुद ही अपने चैनल पर डाला था। 'दानिश' ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी अली हसन से ज्योति को मिलवाया था और अली ने ही पाकिस्तान में ज्योति के रूकने का पूरा इंतजाम किया था, फिलहाल जांच जारी है, उम्मीद है सच जल्द ही लोगों के सामने आएगा।













Click it and Unblock the Notifications