Jyoti Malhotra को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, मोबाइल फोन से मिले खास पाकिस्तानी नंबर?
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट ने आज 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को ज्योति मल्होत्रा को हिसार की अदालत में पेश किया, इससे पहले ज्योति 9 दिनों तक पुलिस रिमांड में रही है, पहले उसे 5 दिन और उसके बाद 4 दिनों की रिमांड पर रखा गया।
ज्योति के लेकर फिलहाल पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इसी बीच स्कॉटिश यू ट्यूबर मिस्टर कैलम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ज्योति को पाकिस्तान में काफी सुरक्षा दी जाती थी।

ज्योति का पाकिस्तानी यूट्यूबर जीशान हुसैन से भी काफी मित्रता थी। फिलहाल कैलम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
ज्योति का संपर्क खूफिया एजेंटों से था: हिसार पुलिस
हालांकि हिसार पुलिस ने ज्योति को लेकर अभी तक यही कहा है कि 'ज्योति का संपर्क खूफिया एजेंटों से तो था लेकिन वो किसी आतंकी गतिविधियों में शामिल थी, ये साबित नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर उसके धर्म परिवर्तन या शादी को लेकर जो कुछ भी कहा जा रहा है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।'
मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने!
'इंडिया टीवी' की खबर के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप से डाटा रिकवर किया है, ज्योति चार PIOs के संपर्क में थी, जिनसे उसने पैसों के अदान-प्रदान पर बात की थी, वो भी वनटूवन।'
Jyoti Malhotra ने पिता ने की थी बात
तो वहीं दूसरी ओर ज्योति के पिता हरीश ने रविवार को बेटी से बातचीत की थी, कुछ मिनटों की मुलाकात में ज्योति ने पापा से कहा था कि 'वो टेंशन ना लें, मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं, मेरे खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है, आप वकील मत करना, जज साहब ने मेरे लिए वकील की व्यवस्था कर दी है।'
हरीष मल्होत्रा ने एसपी से ज्योति से मिलने की गुहार लगाई थी (Jyoti Malhotra)
आपको बता दें कि हरीष मल्होत्रा ने एसपी से ज्योति से मिलने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद एसपी ने सचिवालय में हरीष की बात ज्योति से करवाई थी। आपको बता दें कि ज्योति पर आरोप है कि वो खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी अली हसन के संपर्क में थी, उस पर BNS की धारा 152 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications