Jyoti Malhotra Spy: 'यही कोडवर्ड होना चाहिए', कौन है हीरा बतूल, जिसने खुलेआम किया ज्योति को सपोर्ट?
Jyoti Malhotra Spy: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उसका संबंध पाकिस्तान के खूफिया एजेंटों से था और वो दानिश और हसन से बातें किया करती थी, हालांकि पहले ज्योति जांच में सपोर्ट नहीं कर रही थी लेकिन अब वो टूटने लगी है।
जहां एक ओर उसे लेकर हर भारतीय के मन में लाखों सवाल हैं तो वहीं दूसरी ओर सरहद पार कोई ऐसा है, जो इस वक्त उसका रहनुमा बनकर सामने आया है और उसने भारत के ही एक्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही है यही नहीं लोग उसे काफी उल्टा-सीधा भी कह रहे हैं।

'हीरा बतूल' कौन हैं?
आप सोच रहे होंगे कि कौन है वो? तो सुनिए उसका नाम है 'हीरा बतूल', जो कि एक पाकिस्तानी पत्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, वो इस वक्त ज्योति मल्होत्रा के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गई है। उसने सोशल मीडिया पर बिना ज्योति का नाम लिए लिखा है कि 'भारत ने अब अपने ही लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, भारत को इस बेकार एक्शन को रोक देना चाहिए।'
हीरा के साथ ज्योति ने वीडियो शेयर किया था
इसके बाद से ही हीरा बतूल लोगों के निशाने पर हैं, आपको बता दें कि हीरा बतूल ने ऐसे ही ज्योति मल्होत्रा के सपोर्ट में ये सब नहीं कहा है बल्कि इसके पीछे एक गहरी बात है। दरअसल जब ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान गई थी तो ये वहां हीरा बतूल से भी मिली थी, उसने हीरा के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया था।
'हिंदुस्तानी-पाकिस्तानी, बहन-बहन'
दोनों ने अपने इस वीडियो में एक दूसरे को 'बहन' बताया. कहा था- 'हिंदुस्तानी-पाकिस्तानी, बहन-बहन, लग ही नहीं रहा कि हम अलग-अलग हैं और यही इस साल का कोड वर्ड होना चाहिए।' ज्योति ने हीरा के इस वीडियो में टैग भी किया था, हालांकि इस वक्त उसका सोशल अकाउंट बंद कर दिया गया है इसलिए ये वीडियो अब दिख नहीं रहा है, यह वीडियो 10 हफ्ते पुराना है।
अली हसन से ज्योति मल्होत्रा करती थी डायरेक्ट बात!
आपको बता दें कि ज्योति मल्होत्रा ने 2023 में दो बार पाकिस्तान गई थी, जहां उसकी मुलाकात खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारी अली हसन से हुई थी। दोनों को पाकिस्तान हाई कमीशन के स्टॉफर दानिश ने मिलवाया था, जिससे ज्योति डायरेक्ट फोन पर बातें करती थी।
ज्योति मल्होत्रा से लगातार पूछताछ जारी है
ज्योति पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 और 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है, फिलहाल ज्योति से लगातार पूछताछ जारी है, उम्मीद है सच जल्द ही लोगों के सामने आएगा।













Click it and Unblock the Notifications