Justice Prashant Kr Mishra बनेंगे SC जज, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, वकील केवी विश्वनाथन भी बनेंगे SC जस्टिस
Justice Prashant Kr Mishra को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इनके अलावा सीनियर एडवोकेट केवी विश्वनाथन भी सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बनेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में जजों के खाली पद भरने की दिशा में पहल हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो पदों के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एक सीनियर वकील को सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का प्रमोशन
रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस सेवाएं दे रहे Justice Prashant Kr Mishra की पदोन्नति सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में हो रही है। राष्ट्रपति ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी
सीनियर सुप्रीम कोर्ट वकील केवी विश्वनाथन को भी SC जस्टिस बनाने का फैसला लिया गया है। समाचार एजेंसी-ANI-PTI की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति 19 मई को ही राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में दोनों न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाएंगी।
शपथ ग्रहण नए कानून मंत्री के सामने
शपथ ग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी भी रहेगी। बता दें कि मेघवाल को कुछ ही घंटे पहले कानून मंत्रालय सौंपा गया है।
मंत्रालय बदलने के बाद पहली नियुक्ति
मेघवाल के कानून मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दोनों न्यायमूर्ति के नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की। मेघवाल से पहले किरेन रिजिजू कानून मंत्री थे।
इसे भी पढ़ें- SC Judges : 15 राज्यों से आते हैं सुप्रीम कोर्ट के 34 जज, जानिए किस राज्य से सबसे अधिक












Click it and Unblock the Notifications