'बहुत बुरा लगता है': बुरे दौर में मनोज बाजपेयी को पत्रकार ने दिखा दी थी पीठ, कहा था- कैमरा बंद कर लो

मुंबई, 11 जून। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को लेकर इन दिनों काफी प्रशंसा पा रहे हैं। मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के दुनियाभर में दीवाने हैं और उनकी हर फिल्म और वेब सीरीज को काफी पसंद किया जाता है। मनोज आज जिस सफलता के मुकाम पर हैं वहां पहुंचने हर एक्टर और एक्ट्रेस का सपना होता है। हालांकि मनोज वाजपेयी रातों-रात स्टार नहीं बने थे, उन्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब होने के लिए काफी चप्पलें घिसनी पड़ी थीं।

पत्रकार मुंह फेर लेते थे

पत्रकार मुंह फेर लेते थे

बिहार के छोटे से गांव से मायानगरी तक का सफर तय करने वाले मनोज बाजपेयी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में अपना पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे तो एक समय ऐसा भी था जब पत्रकार उन्हें देख अपना मुंह फेर लेते थे। हालांकि अब समय बदल चुका है, मनोज बाजपेयी अब उन एक्टरों में गिने जाते हैं जिनकी मौजूदगी ही फिल्म के हिट होने की गारंटी है।

जब बुरे दौर से गुजर रहे थे मनोज बाजपेयी

जब बुरे दौर से गुजर रहे थे मनोज बाजपेयी

अपने सबसे बुरे दौर को याद करते हुए मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक कार्यक्रम में पत्रकार ने उन्हें झिड़क दिया था। फिल्म 'सत्या' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले मनोज बाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में वह मीडिया से बात करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पत्रकार ने उन्हें देखते ही ऐसे मुंह फेर लिया जैसे एक्टर को देखा ही नहीं। इसके बाद पत्रकार ने कैमरामैन से कैमरा बंद करने को कहा।

मनोज ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

मनोज ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

मनोज ने बताया, 'यह घटना ज्यादा पुरानी नहीं है, कुछ साल पहले जब मैं अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहा था तब यह हुआ। मुझे पांच सेकंड के लिए थोड़ा बुरा लगा, उसके बाद मुझे अहसास हुआ कि अब समय चला गया। जिस तरह सफलता मिलती है उसी तरह असफलता को गले लगाना चाहिए। मैं उस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रहा था। न केवल ऑफर गायब हो गए बल्कि पत्रकार भी गायब हो गए थे।'

'बहुत बुरा लगता है'

'बहुत बुरा लगता है'

मनोज ने कहा, 'ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए जो पत्रकार ने उनके साथ किया। ऐसा प्लीज मत करना किसी के साथ, भइया, बहुत बुरा लगता है। जब मैं अपने आप को तैयार कर रहा हूं कि अब ये मुझसे बात करेंगे, तभी पत्रकार ने मेरी ओर अपनी पीठ घुमा दी जैसे कि उसने मुझे नहीं देखा और उसने कैमरामैन से कहा, हां सब ठीक है, कैमरा बंद कर दो।' एक्टर ने आगे कहा कि यह जीवन का एक हिस्सा है आपमें सफलता के साथ असफलता को भी अपनाने की क्षमता होनी चाहिए।

द फैमिली मैन' के लिए मिल रही है खूब तारीफ

द फैमिली मैन' के लिए मिल रही है खूब तारीफ

बता दें कि मनोज बाजपेयी अक्सर स्क्रीन पर अलग-अलग रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई जासूसी एक्शन-थ्रिलर 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाने के लिए मनोज तिवारी को खूब सराहना मिल रही है। वेब सीरीज में मनोज तिवारी जासूस की भूमिका निभाते हैं जो एक मिडिल क्लास व्यक्ति के रूप में घर की प्रॉब्लम्स के साथ देश को दुश्मनों से बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन के भी आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ति के मालिक हैं मनोज बाजपेयी? जानिए 'श्रीकांत तिवारी' की इनसाइड स्टोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+