भारत-पाक में तनाव से अमेरिका चिंतित, सुषमा को दो बार आ चुका फोन
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव पर अमेरिका भी लगातार निगाह बनाए हुए हैं। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज के पाक को जमकर लताड़ने के बाद पिछले दो दिन में अमेरिका से उन्हें दो बार फोन आ चुका है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पिछले दो दिनों में दो बार भारत की विदेश मंत्री से बात की है। जॉन ने सुषमा से कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ तनाव को ना बढ़ाएं।
18 सितंबर को उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव है। इस हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर हमलावर है।
इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी के जल समझौते और पाकिस्तान को दिए मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे पर भारत सरकार फिर से विचार कर रही है।
भारत ने नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली सार्क समिट में भाग लेने से भी इंकार कर दिया है। भारत के साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भूटान ने भी सार्क में जाने से इंकार कर दिया है। वहीं कल रात भारतीय सेना के सीमापार जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भी ध्वस्त किया है।
बातचीत के जरिए मामले सुलझाएं दोनों पड़ोसी
तनाव को ना बढ़ाने की बात कहने के बावजूद, अमेरिका ने भारत के आंतक विरोधी रुख की सराहना की है। वहीं अमेरिका विदेश मंत्रालय पाकिस्तान के भी लगातार संपर्क में है।
पिछले हफ्ते पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जॉन केरी की मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ काम करने को लेकर सराहना की थी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिका भारत और पाक के बीच तनाव नहीं चाहता, उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि दोनों पड़ोसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाएं।
गौरतलब है कि कश्मीर के उरी में 18 सितंबर को सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद लगातार भारत और पाक के रिश्ते तनाव के दौर से गुजर रहे हैं।
-
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला?












Click it and Unblock the Notifications