इस दिन रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2', भाईजान की फिल्म 'राधे' से करेगी मुकाबला

अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 ( Satyameva Jayate 2) की नई रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली। अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 ( Satyameva Jayate 2) की नई रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया है। हालांकि फिल्म की नई रिलीजिंग डेट ने दर्शकों को थोड़ा असमंजस में डाल दिया है। दरअसल उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 इस साल ईद के मौके पर यानी 14 मई 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

John Abraham

अब दिक्कत यह है कि उसी दिन बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे (Radhe) रिलीज होगी। दोनों ही बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं और दोनों की फिल्में परदे पर धमाल मचाती आई हैं। इसलिए फिल्म आलोचकों का मानना है कि दोनों ही अभिनेताओं की फिल्में कमाई को लेकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी।

यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, मशहूर एक्ट्रेस जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए जॉन अब्राहम ने लिखा, "तन मन धन, से बढ़कर जन मन गण! सत्यमेव जयते की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आप सभी से 14 मई 2021 को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।" आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म के रिलीज होने की तारीख 12 मई 2021 रखी गई थी। रिलीजिंग डेट की सूचना देते हुए जॉन ने इंस्ट्राग्राम पर जो फोटो शेयर किया है उसमें वह सफेद रंग की पोशाक में सफेद रंग की पगड़ी पहने और तिरंगा लगराते दिखाई दे रहे हैं, जिसके शीर्षक में उन्होंने लिखा...तन मन धन से बढ़कर जन मन गण! फिल्म में जॉन अब्राहम के अतिरिक्त दिव्या कुमार खोसला मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं। इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने निर्देशित किया है।

वहीं अगर सलमान खान की फिल्म राधे की बात करें तो इस महीने ही सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में घोषणा करते हुए लिखा था: "बदले में, मैं उनसे राधे को देखने के लिए थिएटर में आने वाले दर्शकों के लिए अत्यधिक सावधानी और सावधानी बरतने की उम्मीद करूंगा। ईद का वादा था और यह 2021 की ईद होगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+