फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, मशहूर एक्ट्रेस जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bollywood News: साल 2020 फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा रहा, जहां सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान समेत कई दिग्गज एक्टरों की मौत हुई। वहीं अब 2021 भी दोनों इंडस्ट्री के लिए सही नहीं जा रहा है। सोमवार को कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया का शव संदिग्ध हालत में पुलिस को बरामद हुआ।

आत्महत्या को लेकर किया था पोस्ट

आत्महत्या को लेकर किया था पोस्ट

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक वृद्धाआश्रम और पुनर्वास केंद्र में जयश्री रमैया (Jayashree Ramaiah) का शव बरामद हुआ, लेकिन अभी तक उनकी मौत की वजह का पता नहीं लग पाया है। सूत्रों के मुताबिक वो लंबे वक्त से डिप्रेशन में थीं। 24 जून 2020 को उन्होंने फेसबुक पर आत्महत्या के बारे में पोस्ट किया था, उस दौरान कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) ने उन्हें काफी समझाया, जिसके बाद उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। Love you all।

घर वालों से बना ली थी दूरी

घर वालों से बना ली थी दूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्रेशन में जाने के बाद उन्होंने परिवार से खुद को दूर कर लिया था। साथ ही वो बेंगलुरु (Bengaluru) के एक आश्रम में इलाज करवाने लगी थीं। सोमवार को उनके घर वालों ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन जयश्री ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद आश्रम से उनके बारे में जानकारी मांगी गई। जब कर्मचारी उनके रूम में पहुंचे तो उन्हें एक्ट्रेस का शव बरामद हुआ। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ये सुसाइड का मामला माना जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

 काम नहीं मिलने से थीं परेशान

काम नहीं मिलने से थीं परेशान

जयश्री के करीबियों ने बताया कि उन्होंने बिग बॉस कन्नड़ सीजन-3 में हिस्सा लिया था। इसके बाद वो कई रियलिटी शो में नजर आईं, लेकिन उम्मीद के हिसाब से उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिला, जिस वजह से वो परेशान रहने लगी थीं। इसके अलावा उन्होंने दोस्तों से भी अपनी इस परेशानी का जिक्र किया था। जयश्री के करीबी इसी को ही उनके डिप्रेशन की वजह मानते हैं। हालांकि कर्नाटक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुशांत ने भी किया था सुसाइड

सुशांत ने भी किया था सुसाइड

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। जयश्री की तरह उनकी भी मौत की वजह डिप्रेशन को बताया जा रहा था। शुरूआत में मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या का मामला बताया, लेकिन बाद में सुशांत के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। जिसके बाद केस सीबीआई के पास पहुंचा, हालांकि सीबीआई भी अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+