JNU में बवाल: नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर किया हमला,देखें हमले का Video
JNU में बवाल:नकाबपोश लोगों ने छात्रों पर किया हमला,देखें Video
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालों में शामिल जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक बार फिर हिंसा की वारदात हुई है। JNU में एक बार फिर से बवाल मचा है। नकाबपोश लोगों ने जेएनयू कैंपस में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया। इस घटना के कई वीडियो सामने आए गए हैं। वीडियो में नकाबपोश हमलावरों को देखा जा सकता है।

बड़ी संख्या में चेहरा ढककर लोग यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचे और छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हो गईं हैं। चश्मदीदों के मुताबिक ये हमला शाम करीब 6:30 बजे के करीब हुआ, जब लगभग 50 नकाबपोश लोग जेएनयू कैंपस में में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया।
इन लोगों ने कैंपस में आतंक मचाया। शीशे, दरवाजे, हॉस्टल में तोड़फोड़ मचाई। कैंपस में मौजूद कारों को भी निशाना बनाया। हमलावरों में हॉस्टल पर पत्थरबाजी की और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। इस हमले में 18 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बताया कि चेहरे पर नकाब डाले लोगों ने उनपर हमला किया और उन्हें बुरी तरह से पीटा।
हमले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में पुलिसबल कैंपस में तैनात कर दिया है। वहीं यूनिवर्सिटी आने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को तुरंत इस हिंसा को रोकने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications