JNU Violence: BJP आईटी सेल के मुखिया ने वीडियो साझा कर कहा, नकाब क्रांति बेनकाब हुई

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम को हुई हिंसा के बाद अब इस पूरे मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां कैंपस के भीतर नकाबपोश गुंडों ने लाठी-डंडे लेकर जमकर मारपीट की और तोड़फोड़ की तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरी घटना के पीछे लेफ्ट का हाथ होने की बात कही है। भाजपा की आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमे उन्होंने दावा किया है कि जेएनयू के भीतर नकाब क्रांति बेनकाब हो गई है।

वीडियो साझा कर साधा निशाना

वीडियो साझा कर साधा निशाना

अमित मालवीय ने जो वीडियो ट्विटर पर साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि कुछ छात्राएं नकाब में कैंपस के भीतर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ये तमाम लेफ्ट की छात्राएं जेएनयू में मुख्य सर्वर रूम के बाहर मुंह पर नकाब पहनकर बैठी हैं। जिसमे कैंपस के एक पदाधिकारी कहते हैं हमारा काम है कोर्ट के आदेश का पालन कराना। कोर्ट का आदेश है कि कैंपस से 100 मीटर दूर विरोध प्रदर्शन किया जाए, हमे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कैंपस के भीतर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है।

पहचान छिपाने का तरीका

पहचान छिपाने का तरीका

ट्वीट करके अमित मालवीय ने लिखा कि नकाब क्रांति अब बेनकाब हो गई है। ये छात्र लेफ्ट यूनियन के हैं, इन लोगों ने जेएनयू के मुख्य सर्वर रूम को बंद करके दिया और यही लोग आज तोड़फोड़ पर उतारू हैं। याद करिए कुछ दिन पहले इन लोगों को सिखाया गया था कि कैसे चेहरे पर नकाब पहनकर खुद की पहचान को छिपाया जा सकता है। बता दें कि जेएनयू कैंपस में हुई मारपीट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं छात्र पुलिस को कैंपस से बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट तलब

रिपोर्ट तलब

बता दें कि जेएनयू कैंपस के भीतर हुई मारपीट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात की और हालात का जायजा लिया। साथ ही पुरी घटना की रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराई जाए और जल्द रिपोर्ट पेश कि जाए। जो भी जरूरी कदम हो वो उठाए जाएं। मानव संसाधन मंत्रालय ने भी तत्काल जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। कैंपस में हिंसा की जांच की जिम्मेदारी जॉइंट सीपी (वेस्टर्न रेंज) शालिनी सिंह को दी गई है। उधर कैंपस में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मार्च की है। बताया जा रहा है फिलहाल कैंपस की स्थिति काबू में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+