स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा: कन्हैया को पीटने की थी साजिश, अब पेट्रोल बम से होगा हमला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश विरोधी नारे लगाकर देशद्रोह के आरोप में तिहाड़ में बंद जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल पर पटियाला हाईकोर्ट में पेशी की दौरान हमला हुआ था। अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन (खूफिया कैमरे के सामने) में कन्हैया पर हमला करने वाले वकीलों ने सबकुछ उगल दिया है। उन्होंने साफ-साफ कबूल किया है कन्हैया कुमार पर हमले के पीछे एक गहरी साजिश थी।

खूफिया कैमरे के सामने विक्रम सिंह चौहान ने कहा, 'हमने तीन घंटे तक कन्हैया को पीटा। उसको भारत माता की जय बोलने को कहा। उसने नारे लगाए। तब जाकर उसे छोड़ा।' चौहान ने कहा कि उन्होंने कन्हैया को इतना पीटा कि उसकी पैंट गीली हो गई। इसके बाद चौहान ने जो खुलासे किए हैं वो दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ी कर रही है।
कन्हैया को जेल में मारने की है खतरनाक साजिश
पटियाला कोर्ट में कन्हैया पर हमला करने वाले दूसरे आरोपी वकील ओम प्रकाश शर्मा और यशपाल ने दावा किया कि वो जमानत तुड़वाकर जेल जाने की भी तैयारी कर रहे हैं, ताकि कन्हैया को उसकी सेल में घुसकर मार सकें। यशपाल सिंह ने कहा कि हम अपनी जमानत का बॉन्ड नहीं भरकर एक-दो दिन के लिए जेल जा सकते हैं।
पेट्रोल बम से हो सकता है हमला
यशपाल सिंह ने दावा किया कि अगली बार देशद्रोह के आरोपियों पर पेट्रोल बम से वार होगा। यशपाल ने कहा, 'हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हम पेट्रोल बम चलाएंगे। मेरे खिलाफ क्या केस होगा मुझे इसकी परवाह नहीं है। मुझ पर मर्डर का चार्ज भी लगे तो भी मैं उसे छोड़ूंगा नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications