जेएनयू प्रोफेसर ने पूछे कन्‍हैया से सवाल, स्‍पीच से पहले चेक किए थे तथ्‍य

नई दिल्ली। जवाहर लाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर और कवि मकरंद परांजपे ने देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से सवाल किया कि उन्होंने अपने बहुचर्चित भाषण से पहले क्या तथ्यों की जांच
की थी।

kanhaiya-kumar-JNU-professor

परांजपे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्हैया ने अपने मशहूर भाषण में गोलवरकर के मुसोलिनी से मुलाकात करने की बात की थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने अपने तथ्यों की जांच की थी और मुसोलिनी से मुंजे ने मुलाकात की थी।

जेल से रिहा होने के बाद जेएनयू कैंपस में कन्हैया ने दिया जोरदार भाषण, परिसर में जश्‍न में कन्‍हैया ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे फासिस्ट से प्रभावित नहीं थे, वे थे।

परांजपे ने कहा कि कृपया हमें इस पर सहमत होने दीजिए कि क्या तथ्य है और क्या नहीं। परांजपे ने जवाहर लाल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधन के दौरान कहा कि फासीवाद लोकतंत्र के खिलाफ है और स्टालिनवाद भी।

उन्होंने कहा कि मैं ऐसे देश का नागरिक होने में गर्व महसूस करता हूं, जहां एक न्यायिक हत्या ने इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या आपको पता है कि स्टालिन के सोवियत संघ में 1920 से 1950 के दशक में कितनी न्यायिक हत्यायें हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+