क्या चिराग पासवान की झारखंड में नहीं बन पाएगी NDA के साथ बात? 28 सीटों पर लड़ना चाहते हैं चुनाव!

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) तैयारियों में लग गई है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) ने भी झारखंड में 28 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान की पार्टी की 28 सीटों पर लड़ने की इच्छा शायद एनडीए में फिट ना बैठे। असल में झारखंड की 81 सीटों में भाजपा ज्यादा सीटों पर खुद चुनाव लड़ना चाहेगी। वहीं लोजपा लोकसभा चुनाव में बिहार में 100 फीसदी प्रदर्शन करने के बाद झारंखड में खुद को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

chirag paswan NEWS

ये भी पढ़ें- BJP या JMM? झारखंड विधानसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? किसको मिलेगी कितनी सीटें? सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान बोले- 28 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

लोक जनशक्ति पार्टी में 17 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत सहित 500 लोगों लोजपा में शामिल हो गए। हजारीबाग स्थानीय नगर भवन टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या मे समर्थक पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जानकारी दी है कि लोजपा (रामविलास) 25 अगस्त को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगी।

इस बैठक में चिराग पासवान के शामिल होने की भी उम्मीद है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की सीटों को लेकर फाइनल चर्चा की जाएगी, उसके बाद उसे हाईकमान के पास भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- झारखंड में किस महीने में होगा विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन की क्या है योजना, जानें हर डिटेल

NDA के साथ चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले लोजपा प्रदेश अध्यक्ष?

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान हालांकि ये भी कहा है कि लोजपा एनडीए फोल्डर के तहत चुनाव लड़ेगी। बिहार के बाद अब चिराग पासवान की नजर संगठन को झारखंड में मजबूत करने पर है।

बीरेंद्र प्रधान ने कहा है कि झारखंड में दलित वोट बैंक के सहारे पार्टी चुनावी नैया पार लगाने में पूरी तरह सक्षम है। ऐसे में हम अगर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते हैं तो भी सही है। लेकिन नहीं हुआ तो भी हम चुनाव लड़ेंगे।

लोजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ने कहा है कि 25 अगस्त को पहली बार लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक झारखंड में होने वाली है, जिसमें विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मेनिफेस्टो तैयारी के साथ-साथ चुनावी रणनीति भी तैयार की जाएगी।

ये भी पढे़ं- 'पैसे के दम पर घर-पार्टी में फूट डाली जा रही', चंपई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+