BJP या JMM? झारखंड विधानसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? किसको मिलेगी कितनी सीटें? सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे
Jharkhand Assembly Election 2024 Opinion Poll: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 साल के अंत में होने वाला है। झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग है। वहीं 20 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। झारखंड में हर पांच साल में सरकारें बदलती रहती हैं। झारखंड में शुरू से एक अनोखा चुनावी चलन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है, ऐसे में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इसका आगामी चुनावों पर क्या असर होगा।
भारत के चुनाव आयोग (ईसी) ने घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मैट्रिज एनसी द्वारा किए गए ताजा सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनावों में झारखंड में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

ये भी पढ़ें- 'हम निजी काम से आए हैं', दिल्ली पहुंचने के बाद बोले चंपई सोरेन, BJP में शामिल होने की चर्चा पर कही ये बात
झारखंड चुनाव वोट शेयर
सर्वे के मुताबिक भाजपा को 41.2 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा, उसके बाद झामुमो को 18.2 प्रतिशत, कांग्रेस को 12.2 प्रतिशत और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (एजेएसयूपी) को 9.2 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा। वहीं, अन्य को 19.2 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
- झामुमो: 18.2%
- कांग्रेस: 12.2%
- भाजपा: 41.2%
- एजेएसयूपी: 9.2%
- अन्य: 19.2%
ये भी पढ़ें- कौन हैं केशव महतो? जिन्हें कांग्रेस ने बनाय झारखंड प्रमुख, चुनाव से पहले बिठाया जबरदस्त जातीय समीकरण
झारखंड चुनाव सीट शेयर
82 सदस्यीय विधानसभा में सीटें, जहां एक मनोनीत सदस्य होता है और 81 सीटों पर मतदान होता है। भाजपा को 38 से 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान है। जबकि झामुमो को 19 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 7-12 सीटें मिलेंगी, जबकि एजेएसयूपी को 2 से 7 सीटें मिलेंगी। अन्य को 3-8 सीटें मिलने की उम्मीद है।
- 1. जेएमएम: 19-24 सीटें
- 2. कांग्रेस: 07-12 सीटें
- 3. बीजेपी: 38-43 सीटें
- 4. एजेएसयूपी: 02-07 सीटें
- 5. अन्य: 03-08 सीटें
ये भी पढ़ें- 'चंपई सोरेन अच्छे CM थे, उनको हटाना दुर्भाग्यपूर्ण था', BJP नेताओं के बयान से झारखंड में सियासी हलचल तेज
झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग में 43 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 20 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग में 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मौजूदा झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त होगा।
इससे पहले 4 जुलाई को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। कथित भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार होने के बाद सोरेन ने करीब 5 महीने जेल में बिताए थे। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी।
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications