झारखंड में किस महीने में होगा विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन की क्या है योजना, जानें हर डिटेल
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग के सूत्रों ने संकेत दिया है कि झारखंड चुनाव को समय से पहले कराना समझदारी भरा कदम है।
चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा, ''चूंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं, इसलिए चुनाव आयोग झारखंड चुनाव को समय से पहले कराने और महाराष्ट्र चुनाव के साथ कराने के लिए अधिक इच्छुक है।"

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन हो सकते हैं BJP में शामिल, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले टूटी सकती है JMM
झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव?
अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के साथ तालमेल बिठाने के लिए समय से पहले नहीं लाने का मतलब यह नहीं है कि पश्चिमी राज्य में चुनाव में देरी हो रही है। महाराष्ट्र में और झारखंड में चुनाव समय पर होंगे।
महाराष्ट्र के मौजूदा विधानसभा की अवधि 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रही है। यानी महाराष्ट्र में चुनाव 26 नवंबर से पहले होंगे। वहीं झारखंड में भी चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे।
जैसा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि चुनाव आयोग मानसून और गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और अंत में 31 अक्टूबर को होने वाली दिवाली जैसे धार्मिक महत्व के त्योहारों और आयोजनों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में नवंबर में ही चुनाव करा सकता है।
ये भी पढ़ें -BJP के संपर्क में चंपाई सोरेन! 6 MLAs के साथ आ रहे हैं दिल्ली, चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज
पिछली बार महाराष्ट्र और झारखंड में कब हुए थे विधानसभा चुनाव?
2019 में महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जबकि झारखंड में दिसंबर में पांच चरणों में अलग-अलग चुनाव हुए थे। 2019 से झारखंड में वामपंथी उग्रवादी हिंसा में तेज गिरावट को देखते हुए, चुनाव आयोग को झारखंड चुनाव पूरा करने के लिए बहुत कम समय की आवश्यकता हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं केशव महतो? जिन्हें कांग्रेस ने बनाय झारखंड प्रमुख, चुनाव से पहले बिठाया जबरदस्त जातीय समीकरण












Click it and Unblock the Notifications