Video: आरएसएस फाउंडर की किताब ने जीसस क्राइस्ट को बताया तमिल हिन्दू
नई दिल्ली। इस समय पूरा देश, देशप्रेम और देशद्रोह के बीच में फंसा हुआ है तो वहीं इसी बीच और एक और खबर ने सनसनी फैला दी है। खबर है कि आरएसएस फाउंडर मेंबर की एक किताब में जीसस क्राइस्ट को तमिल हिन्दू बताया गया है।
आरएसएस फाउंडर मेंबर की एक किताब में जीसस क्राइस्ट को तमिल हिन्दू बताया गया है, उसमें लिखा है कि जीसस का जन्म तमिलनाडु के विश्वकर्मा ब्राह्मण परिवार में हुआ था। ये किताब 1946 में छपी थी और अब 26 फरवरी को इस किताब को दोबारा लांच किया जायेगा।
RSS फाउंडर की किताब ने जीसस क्राइस्ट को बताया तमिल हिन्दू
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जो इस तरह की बात सामने आयी है, इससे पहले भी ईसा मसीह के बारे में लिखी गई किताबों में उन्हें लेकर विवादित बयान आये हैं।
किताब ने ईसा मसीह को विवाहित बताया था
ब्रिटिश दैनिक 'द इंडिपेंडेंट में प्रकाशित रिपोर्ट में 'द संडे टाइम्स' में लिखा गया था कि यीशू ने अपनी शिष्या मेरी मेग्दलीन से विवाह किया था जिनसे उनको दो बच्चे भी हुए थे। ईसाई धर्म को स्थापित करने वाले रोमन धर्माचार्यों ने मेरी मेग्दलीन को वेश्या बताया था।
फिलहाल आप भी देखिये ये वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications