बीबीसी का दावा इस्लामिक स्टेट के वीडियो में दिख रहा 'हिंदू जेहादी' है सिद्धार्थ धर
नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदूकधारी को पहचानने की बात बीबीसी कर रहा है।
- बीबीसी के मुताबिक इस बंदूकधारी का नाम सिद्धार्थ धर है जो कि पूर्वी लंदन का रहने वाला है।
- पहले यह हिंदू था और अब इसने इस्लाम कबूल लिया है और इस कारण अब इसका नाम अबू रुमायश हो गया है।
- वो पूरी तरह से भारतीय मूल का है और साल 2014 में उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन बेल मिलने के बाद यह सीरिया भाग गया।
- क्या कहा बहन ने?
हालांकि अभी बीबीसी के दावे की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिद्धार्थ धर की बहन ने बीबीसी इंटरव्यू में कहा कि वीडियो की आवाज सुनकर मुझे लगा कि यह मेरे भाई की आवाज है लेकिन मैं दावे के साथ कह नहीं सकती कि यह मेरा भाई है लेकिन हां उस पर शक किया जा रहा है यह बात सुनकर मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। लंबे अरसे से मेरा भाई लापता है लेकिन वो यह काम कर रहे हैं, मेरे लिए यह बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल है।













Click it and Unblock the Notifications