JEE Mains 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल जारी कर सकती है शिफ्ट की जानकारी

परीक्षाओं के आयोजन के लिए गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल जेईई मेन्स 2019 की परीक्षा तिथि जारी कर सकती है। जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार उसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in या एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथि और शिफ्ट डीटेल्स तलाश सकते हैं।

नई दिल्ली। परीक्षाओं के आयोजन के लिए गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल जेईई मेन्स 2019 की परीक्षा तिथि जारी कर सकती है। जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार उसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in या एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा तिथि और शिफ्ट डीटेल्स तलाश सकते हैं। परीक्षा का पहला चरण 6 से 20 जनवरी, 2019 के बीच आयोजित किया जाएगा।

Education

जेईई की परीक्षा तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल शुक्रवार को जारी कर सकता है। जेईई मेन्स 2019 की परीक्षा का पहला चरण अगले साल 6 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए ए़डमिट कार्ड 17 दिसंबर को जारी होंगे।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति पर जावड़ेकर बोले- इतिहास से छेड़छाड़ तो छोड़िए, एक पन्ना नहीं बदला

वहीं इसका रिजल्ट 31 जनवरी, 2019 को जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स 2019 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू हुए थे और 30 सितंबर तक चले थे।

जेईई मेन-ll की परीक्षा 6 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। जेईई मेन-l की तरह ये परीक्षा भी कंप्यूटर आधारित होगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से 7 मार्च के बीच किए जाएंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 मार्च को रिलीज किया जाएगा और रिजल्ट 30 अप्रैल, 2019 को जारी होगा।

ये भी पढ़ें: अगले साल फरवरी में शुरू होंगी CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+