मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति पर जावड़ेकर बोले- इतिहास से छेड़छाड़ तो छोड़िए, एक पन्ना नहीं बदला
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान इतिहास का एक पन्ना भी नहीं बदला गया है। गुरुवार को प्रकाश जावड़ेकर ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि मोदी सरकार हिंदुत्व विचारधारा को केंद्रीत करके पाठ्य पुस्तकों में दोबारा से इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है। जवाड़ेकर ने कहा कि हमारी नई शिक्षा नीति का हिस्सा सभी धर्म के लोग होंगे।

नई शिक्षा नीति का जीरो मसौद तैयार
जावड़ेकर ने कहा कि नई शिक्षा नीति अगले 2020 से 2040 तक देश में शिक्षा के क्षेत्र का दिशा निर्देशन करेगी। नई शिक्षा नीति का फोकस देश के लिए देश के लिए अच्छा नागरिक और प्रत्येक नागरिक को एक अच्छा इंसान बनाने पर रहेगा। इस शिक्षा नीति के तहत गांव से लेकर शहर तक रहने वालों को क्वालिटी एजुकेशन देना सुनिश्चित किया जाएगा। जावड़ेकर ने यह बात नई दिल्ली में आयोजिता मेल टुडे के एजुकेशन शिखर सम्मेलन में कही है।

हिंदुत्व बुरा नहीं, सभी धर्म सिखाते हैं सहिष्णुता
सभी धर्म, हिंदुत्व बुरा नहीं है, सभी धर्म भाईचारे सिखाते हैं। सभी धर्म सहिष्णुता सिखाते हैं। भारत को सभ्यता पर गर्व है, हमने सभी धर्मों का स्वागत किया। जावड़ेकर ने कहा, यह एकमात्र ऐसी भूमि है जो किसी भी धर्म के लोगों को बदलने की कोशिश नहीं करती है। जावड़ेकर ने कहा कि मानव मूल्यों को सिखाया जाना चाहिए। हम किताब में वास्तविक इतिहास, वास्तविक भूगोल के आधार पर मानव मूल्यों के बारे में बताएंगे जिससे की आदमी एक अच्छा इंसान बन सके।

कोर्स में बदलाव
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शिक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि देश की कई यूनिवर्सिटीज में 10-10 साल से कोर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 27 हजार लोगों ने सिलेबस में बदलाव के लिए सुझाव दिए हैं। सुझाव देने वाले लोगों में सबसे ज्यादा अध्यापक हैं। फिलहाल हम सिलेबस में कटौती कर रहे हैं और उसे बेहतर भी बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications