नितीश ने खेला निजी क्षेत्र में आरक्षण देने का दांव

घोषणापत्र में बिहार से बाहर काम की तलाश में गए युवकों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने, राष्ट्रीय स्तर पर गरीब अगड़ी जातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों का अध्ययन करने के लिए आयोग गठित करने तथा बिहार जैसे सभी राज्यों को विशेष दर्जा प्रदान करने का वादा भी किया गया है। जद (यू) ने भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक द्वेष पैदा करने और सांप्रदायिक ताकतों को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की बात कही गई है।
शरद यादव ने कहा कि देश के सामने भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं और "हम दोनों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी अपने चुनाव प्रचार में जनता की भावनाओं का बेजा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सफलतापूर्वक लागू महिला आरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications