NDA की बैठक में जयंत चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, विपक्षी पार्टी ने उठाए सवाल तो RLD ने कही बड़ी बात
Jayant Chaudhary: एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, टीडीपी समेत सहयोगी दलों के तमाम नेता मौजूद रहे।
कई नेता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर दिखे। लेकिन आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं मिली। जिसपर सपा और कांग्रेस ने सवाल उठाया है। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि, जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं देना उनका अपमान है। अब आरएलडी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

इस बैठक की तस्वीरों में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जेडी(यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार, एलजेपी(आर) प्रमुख चिराग पासवान और अन्य सहित एनडीए के कई सहयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर बैठे दिखाई दिए। जयंत चौधरी एनडीए के निर्वाचित सांसदों के बीच बैठे नजर आए।
ये भी पढ़ें- NDA Meeting में जयंत चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, सपा नेताओं ने ली चुटकी
समाजवादी पार्टी के सांसद बोले- INDIA गठबंधन में जयंत चौधरी कभी भी आ सकते हैं
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "उन्हें (जयंत चौधरी) मंच पर सीट न देना उस नेता का अपमान है जो किसानों के सबसे बड़े नेता चौधरी साहब के पोते हैं। भाजपा वही पार्टी है जो किसानों को आतंकवादी और देशद्रोही कहती है। अगर जयंत चौधरी को किसानों के सम्मान और अपने स्वाभिमान की चिंता है, तो उन्हें यह अपमान बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।"
राजीव राय ने जयंत चौधरी को भी इंडिया ब्लॉक में वापस आने का न्योता देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में उनका बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी में उनका बहुत सम्मान है। उन्हें अपने स्वाभिमान और किसानों के सम्मान के लिए एनडीए छोड़ देना चाहिए। इंडिया गठबंधन हर उस व्यक्ति का स्वागत कर रहा है जो आना चाहता है। जो भी अखिलेश यादव के पास जाता है, उसका खुले दिल से स्वागत किया जाता है।"
ये भी पढ़ें- केंद्र में सरकार गठन से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, नीतीश को लेकर कह दी ये बात
अजय राय ने कहा-भाजपा दूसरी पार्टी को अपमानित करती है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने भी भाजपा पर अपने सहयोगियों का "अपमान और अनादर" करने का आरोप लगाया है। अजय राय ने कहा, "जो भी वहां (भाजपा में) जाएगा, उसके साथ यही होगा। जब कोई उनकी पार्टी में शामिल होता है, तो उसे गुलदस्ते और बड़ी मालाएं दी जाती हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करने के बाद, उन्हें अपमानित किया जाता है।"
ये भी पढ़ें- लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, NDA के सभी सांसदों की बैठक आज,10 बड़े अपडेट
RLD ने कहा- ये कोई बड़ी बात नहीं है
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी पार्टी के आरोप पर आरएलडी ने कहा कि यह "कोई बड़ी बात नहीं है। '' आएलडी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि, ''कोई ऊपर बैठे या नीचे, यह कोई बड़ी बात नहीं है। इंडिया ब्लॉक ने हमें कब सम्मान दिया है? राजनीति बड़े सोच के साथ करनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर नहीं सोचना चाहिए। हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications