केंद्र में सरकार गठन से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, नीतीश को लेकर कह दी ये बात

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कई तरह के सियासी समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां नीतीश कुमार केंद्र की सरकार के गठन में बड़ी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर बिहार में भी सियासी पारा बढ़ गया है।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 1996 से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जा रहा है।

samrat chaudhary

वहीं प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

नीतीश हमारे एनडीए के नेता हैं, इसमे किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। कुछ लोग पिछले दरवाजे से घुसना चाहते हैं। राजद तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों की जनता का जनादेश लेकर आने की हिम्मत नहीं है, इसीलिए ये लोग भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं।

विजय सिन्हा ने हमारे कार्यकर्ताओं ने तीन महीने तक बिना थके काम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की। हमारी लड़ाई बिहार में नकारात्मक लोगों के खिलाफ थी। जो लोग अफवाह फैलाते हैं, झूठ की खेती करते हैं, उनसे लड़ाई थी।

ऐसे लोग अपराधी और भ्रष्टाचार के दम पर सत्ता में आने की कोशिश में थे। लेकिन ऐसे लोगों को मात देने में हमारे कार्यकर्ताओं को सफलता मिली है, हम उनका अभिनंदन करते हैं।

बता दें कि बाहर में जदयू ने 12 सीटें जीती है, जिसके दम पर नीतीश कुमार केंद्र में किंगमेकर की भूमिका में आए हैं। वहीं टीडीपी ने इस चुनाव में 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। लिहाजा टीडीपी और जदयू की भूमिका केंद्र में सरकार गठन में काफी अहम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+