NDA Meeting में जयंत चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, सपा नेताओं ने ली चुटकी
NDA Meeting Jayant Chaudhary RLD: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो जाने के बाद एनडीए द्वारा सरकार बनाए जाने के लिए तेजी से तैयारी चल रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की एक बैठक बुलाई गई।
बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। इस दौरान बैठक की तस्वीर भी सामने आई हैं, जिसमें एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों के नेता एनडीए की इस बैठक में नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं दिया गया है। दो लोकसभा सीटें जीतने वाले जयंत चौधरी को मंच पर जगह न मिलने और एक लोकसभा सीट जीतने वालों को मंच पर जगह देने को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।
जयंत चौधरी के समर्थकों और किसान नेताओं द्वारा इस पर नाराजगी जताई जा रही है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी को मंच पर जगह और कुर्सी नहीं दी गई इस अपमान का नुकसान आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
इसके अलावा जयंत चौधरी तथा एनडीए की बैठक की तस्वीर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा भी संजय कसा जा रहा है। सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर लिखा कि "श्री जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं दी गयी। उन्हें नीचे बिठाया गया जबकि एक सीट वाली अनुप्रिया पटेल, एक सीट वाले अजीत पवार, जीतन मांझी सबको जगह मिली मंच पर। लेकिन जयंत चौधरी की मंच पर नहीं दी गयी जगह। यह तो घोर अपमान है किसान नेता रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के पोते की।"
सोशल मीडिया पर जो कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें दिखाई भी दे रहा है कि जयंत चौधरी मंच के सामने की सीटों पर बैठे लोगों के बीच बैठे हैं। इसके अलावा मंच पर नरेंद्र मोदी के साथ ही एक सीट जीतने वाली अनुप्रिया पटेल और एक ही सीट जीतने वाले अजीत पवार के अलावा जीतन राम मांझी को भी मंच पर जगह दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications