डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने ली मोदी सरकार पर चुटकी कहा आ गये अच्छे दिन
AIADMK की अध्यक्ष जयललिता ने दाम में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कहा है कि मोदी सरकार को उनका घोषणा पत्र याद दिलाया और कहा है कि मोदी सरकार को यूपीए की आर्थिक नीतिओं का पालन नहीं करना चाहिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान तो मोदी ने कहा था कि पैट्रोल-डीजल के दामों में कमी आयेगी तो क्या हुआ उस वादे का?
जबकि वहीं कांग्रेस की ओर से भी चुटकी भरी तल्ख प्रतिक्रिया आयी है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एबीपी न्यूज से कहा है कि 'लगता है अच्छे दिन रात 12 बजे के बाद आने वाले हैं. बीजेपी ने 5 दिन बाद ही डीजल के दाम बढ़ा दिए है।
आपको बता देंगे कि तीन हफ्ते के अंदर डीजल की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी है। जिसके चलते दिल्ली में डीजल का दाम 57.28 प्रति लीटर और मुंबई में इसकी कीमत 65.84 प्रति लीटर हो गयी है। इससे पहले डीजल मूल्य आखिरी बार 28 फरवरी को प्रति लीटर 50 पैसे बढ़ाया गया था।
इससे पहले देश में आम चुनाव के लिए जारी मतदान की प्रक्रिया के कारण डीजल मूल्य में दो मासिक संशोधनों को टाल दिया गया। सभी चरणों का मतदान खत्म होते ही मूल्य में वृद्धि की घोषणा कर दी गई।













Click it and Unblock the Notifications