जेएनयू को चुना गया बेस्ट यूनिवर्सिटी, राष्ट्रपति देंगे अवार्ड
राष्ट्रपति भवन के अनुसार इस श्रेणी के दूसरे अवार्ड में, बेस्ट रिसर्च अवार्ड बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एवं तेजपुर विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से दिया गया है।
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरल लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को 2017 के बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड (विजिटर च्वाइस) के लिए चुना गया है। छह मार्च को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति डा प्रणब मुखर्जी जेएनयू के कुलपति को ये अवार्ड देंगे।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार इस श्रेणी के दूसरे अवार्ड में, बेस्ट रिसर्च अवार्ड बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एवं तेजपुर विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से दिया गया है। यह पुरस्कार बीएचयू के प्रोफेसर श्याम सुंदर और तेजपुर विवि के निरंजन करक को दिया जाएगा। इनोवेश के लिए हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपक पंत को अवार्ड दिया जाएगा।
राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर होते हैं। राष्ट्रपति ने पिछले साल से विश्वविद्यालयों के लिए विजिटर अवार्ड शुरू किए हैं। जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। एक बेस्ट यूनिवर्सिटी, दूसरे बेस्ट रिसर्च तथा तीसरा बेस्ट इनोवेश अवार्ड। इसमें जेएनयू को 2017 के बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड के लिए चुना गया है। पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख की रकम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लिए इस मिलने वाला ये अवार्ड काफी खास है, क्योंकि सत्ता पक्ष के नेताओं ने पिछले एक साल में जेएनयू को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दिए हैं। जेएनयू केंद्र के कई मंत्रियों और सांसदों के निशाने पर रही है। ऐसे में ये अवार्ड जेएनयू के छात्रों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है।
पढ़ें- रामजस और JNU के बहाने नए नहीं हैं विपक्ष के लिए: जेटली
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications