जेएनयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, एमफिल छात्रों को 8 मार्च से एंट्री
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बाद अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी को फिर से खोला गया है। चरणबद्ध तरीके से कैंपस को खोला जा रहा है, इसी को लेकर रविवार को यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें दसवें और ग्यारहवें चरण में कैंपस के खोले जाने की जानकारी दी गई है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि रिओपनिंग के पांचवे पीएचडी साइंस के तीसरे साल के छात्रों, पीडब्ल्यूडी बैचलर और मास्टर्स के छात्रों को एक मार्च से कैंपस में एंट्री की इजाजत होगी। अगले चरण में एम.फिल लास्ट ईयर छात्रों को, जिन्हे 30 जून तक अपना शोध जमा करना है, उनको 8 मार्च से परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
इससे पहले जेएनयू की ओर से कहा गया था कि आठ फरवरी से यूनिवर्सिटी खोल दी जाएगी। तब जेएनयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन में केवल एमटेच, एमफिल और कुछ दूसरे कोर्स के फाइनल ईयर के छात्रों को ही आने की अनुमति दी गई थी। अब कुछ और छात्रों को इजाजत दी गई है और हॉस्टल भी खोले गए हैं। जिसके बाद कैंपस में रौनक लौट रही है। बता दें कि बीते एक साल से देश के स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई काफी ज्यादा प्रभावित है।












Click it and Unblock the Notifications