जवाहरलाल नेहरु की 61वीं पुण्यतिथि आज, कांग्रेस-PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया याद, पढ़ें पंडित नेहरु के विचार
Jawaharlal Nehru Death Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार, 27 मई को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेहरू, जिनका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम योगदान रहा, आज भी अपनी नीतियों और दृष्टिकोण के लिए याद किए जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संक्षिप्त लेकिन सम्मानजनक संदेश शेयर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।

नेहरू पुण्यतिथि पर पीएम मोदी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए नेहरू को नमन किया।
ये भी पढ़ें: 'जय हिंद सभा' में गरजे कांग्रेस नेता: पायलट बोले- PoK भारत का हिस्सा है, गहलोत ने उठाए RSS-सीजफायर पर सवाल
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।" उनका यह संदेश देश के पहले प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और राजनीतिक विरासत की मान्यता का प्रमाण है।
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस ने एक्स पर जवाहरलाल नेहरु का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया। वीडियो में उनके पुराने विसुअल्स थे जिसमें बताया जा रहा था कि वो इस धरती को भारत मां कहते थे और इसकी जय बोलते थे। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नमन"
आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नमन 🙏🏽 pic.twitter.com/EHh1lUxEb2
— Congress (@INCIndia) May 27, 2025
नेहरू थे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम
पंडित नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद से लेकर अपने निधन तक, यानी 1964 तक देश का नेतृत्व किया। नेहरू का कार्यकाल आज़ाद भारत की नींव रखने में अहम माना जाता है।
देश आज भी करता है नेहरू को याद
पंडित नेहरू को उनके विचारों, योजनाओं और बच्चों के प्रति प्रेम के लिए आज भी याद किया जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों की कुछ झलकियां
- 'अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।'
- 'सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।'
- 'संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।'
- 'तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं।'
- 'नागरिकता देश की सेवा में निहित है।'
- 'महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते।'
- 'जो व्यक्ति हमेशा अपने ही गुणों का बखान करता है वो सबसे कम गुणी होता है।'
- 'संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।'
- 'विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।'
- 'अत्यधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है।'
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor की पहले से PAK को सूचना थी? एस जयशंकर ने दिया ऐसा जवाब, कांग्रेस के दावे चकनाचूर!












Click it and Unblock the Notifications