बिलकिस बानो के दोषियों की रिहा होने पर जावेद अख्तर को आया गुस्सा, कह डाली ये बात

मुंबई, 21 अगस्त। गुजरात सरकार ने जिस तरह से बिलकिस बानो रेप और परिवार के सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों को रिहा करने का फैसला लिया उसके बाद हर तरफ इसकी आलोचना हो रही है। जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने गुजरात सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। जावेद अख्तर ने ट्विटर पर सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि हमारे समाज के साथ जरूर कुछ गंभीर रूप से गलत हो रहा है।

Recommended Video

    Bilkis Bano case: Jawed Akhtar ने समाज पर उठाए गंभीर सवाल | वनइंडिया हिंदी | *News
    जावेद अख्तर ने उठाए गंभीर सवाल

    जावेद अख्तर ने उठाए गंभीर सवाल

    जावेद अख्तर ने ट्वीट करके लिखा, जिन लोगों ने 5 महीने की गर्भवती महिला के साथ रेप किया, उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या की। इन लोगों ने 3 साल की मासूम लड़की की भी हत्या की। इन सभी लोगों को जेल से आजाद कर दिया गया, जेल से आजाद किए जाने के बाद इन्हें मिठाई बांटी गई, माला पहनाई गई। ये लोग किसी भी बाच के पीछे नहीं छिपे, सोचिए, हमारे समाज में जरूरत कुछ गंभीर रूप से गलत हो रहा है।

    सभी को किया गया था रिहा

    सभी को किया गया था रिहा

    गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को निर्देश दिया था क वह 11 दोषियों की क्षमा को लेकर विचार करे। जिसके बाद गुजरात सरकार ने एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने इन लोगों को रिहा करने की सिफारिश की और इन सभी लोगों को रिहा कर दिया गया। इन सभी लोगों को मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने 21 जनवरी 2008 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था।

    कोर्ट ने दिया था निर्देश

    कोर्ट ने दिया था निर्देश

    इन सभी दोषियों ने 15 साल जेल में बिताए और इसके बाद इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और रिहाई की अपील की। जिसके बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह इन लोगों की रिहाई पर विचार करे। कोर्ट ने 1992 की नीति के तहत राज्य सरकार से इन लोगों को क्षमा करके रिहा करने पर विचार करने के लिए कहा था। इसके बाद सरकार ने इस सभी लोगों को रिहा करने का फैसला लिया।

    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    गौर करने वाली बात है कि 3 मार्च 2002 को बिलकिस बानो के परिवार पर हमलि किया या था। दाहोद जिले के रंधीकपुर गांव में में बिलकिस बानो के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। बिलकिस उस वक्त 5 महीने की गर्भवती थी। बिलकिस के साथ लोगों ने गैंगरेप किया था और परिवार के 7 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि उस वक्त गोधरा में ट्रेन में कारसेवकों को जलकर मौत हो गई थी, जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे, इसी दौरान बिलकिस बानो के साथ यह घटना हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+