Bigg Boss 12 में अनूप जलोटा को kiss कर बैठी थीं जसलीन मथारू, सालों बाद उस किस्से पर तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 11 मई। टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस के 15वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिग बॉस के पहले सीजन से लेकर अब तक का ऐसे कोई भी सीजन नहीं रहा जिसका विवादों से नाता न रहा हो। बीबी हाउस में आने वाले कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस के सीजन 12 में की चर्चित जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बीबी फैंस कभी नहीं भूल सकते।

बिग बॉस 12 में नजर आई थी ये जोड़ी
बिग बॉस 12 के खत्म होने के सालों बाद आज भी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू अपने तथाकथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा के साथ एंट्री लेने वालीं मॉडल और एक्ट्रेस जसलीन मथारू शो की शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे थे। इस बीच दोनों के बीच कुछ ऐसे वाकये भी हुए जिसकी चर्चा आज भी होती है।

अनूप जलोटा को किया था किस
आपको याद दिला दें कि बीबी हाउस में अनूप जलोटा को किया जसलीन का एक किस भी काफी सुर्खियों में रहा था। उसी किस को लेकर एक बार फिर सालों बाद अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने बड़ा बयान दिया है। हाल में अपने एक इंटरव्यू में बीबी की इस चर्चित जोड़ी ने शो के दौरान किए गए किस को लेकर सफाई दी है। जसलीन मथारू ने कहा, 'बिग बॉस सिर्फ लोगों का मनोरंजन के लिए है, शो में काफी ऐसी चीजें होती हैं जो सिर्फ मजाक होता है।'

हम लंबे समय से एक-दूसरे के साथ
शो में किस को लेकर जसलीन ने कहा, 'मैंने उनकी गाल पर किस किया और बोला यह लिपस्टिक छोड़ दूं। यह सिर्फ एक मजाक था, मैं ऐसी ही हूं। अनूप जी मुझे लंबे समय से जानते और समझते हैं, हम ऐसे ही मजाक करते हैं। शो पर हम साथ में डेट पर भी गए थे लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि वह सही की डेट थी। क्या हम अपने परिजनों के साथ डेट पर नहीं जाते। हम वैलेंटाइंस डे उनके साथ मनाते हैं जिसने हम प्यार करते हैं, क्या मैं अपनी मम्मी-पापा के साथ डेट पर नहीं जा सकती? हां, मैं जा सकती हूं।'

'हमारे बीच लव एंगल डालना गलत'
जसलीन मथारू आगे कहती हैं, 'मैं अनूप जी के साथ भी उसी तरह डेट पर गई थी, मैं अपने मेंटर के साथ थी, मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी भी प्रकार का लव एंगल डालना चाहिए। अनूप जी मुझे कई सालों से जानते हैं और समझते भी हैं, इसलिए वह मुझे सीरियसली नहीं लेते। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस बात का मुद्दा बना रहे हैं कि मैंने अपने टीचर को किस किया। इसमें कौन सी बड़ी बात है, यह जरूरी नहीं कि मैं जब भी अनूप जी से मिलूं तो उनके पैर छू लूं।'

फिल्म में नजर आएंगे अनूप जलोटा और जसलीन
जसलीन मथारू ने बताया कि वह इसी प्रकार की अनूप जलोटा से मिलती हैं, उन्हें नहीं लगता कि इसमें ऐसी कोई बुराई है जिसके बारे में लोग सोचते हैं। जसलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अनूप जलोटा भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से जुड़े कुछ सीन के फोटो और वीडियो भी वायरल हुए थे, जिनको लेकर यह अफवाह उड़ी थी। इसमें से एक अफवाह दोनों की शादी को लेकर थी।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की के भाई की कोरोना से मौत, ऐक्ट्रेस ने लिखा दिल झकझोर देने वाला पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications