बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की के भाई की कोरोना से मौत, ऐक्ट्रेस ने लिखा दिल झकझोर देने वाला पोस्ट

मुंबई, मई04: देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार जारी है। कोरोना के कारण हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। कोरोना के चलते कई टीवी और फिल्म जगत की हस्तियों का निधन हो चुका है। वहीं आज ब‍िग बॉस 14 फेम और एक्‍ट्रेस न‍िक्‍की तंबोलीके भाई की भी कोरोना से मौत हो गई है। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की। बता दें कि कुछ दिनों पहले निक्की तंबोली ने भाई की सलामती और जल्द ठीक होकर घर वापस आने के लिए पूजा कराई थी।

 कई साल से काफी सारी बीमारियों से जूझ रहे थे निक्की के भाई

कई साल से काफी सारी बीमारियों से जूझ रहे थे निक्की के भाई

निक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, मेरा भाई बस 29 साल के थे और कई साल से काफी सारी बीमारियों से जूझ रहे थे। 20 दिन पहले मेरे भाई को लंग कोलैप्स हो जाने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वह 1 फेफड़े पर जिंदा थे। उन्हें टीबी के साथ कोरोना हुआ था साथ ही हॉस्पिटल में उनको निमोनिया भी हो गया था। आज सुबह उनके दिल ने धड़कना बंद कर दिया। ईश्वर ने कई बार मुझ पर और मेरे परिवार पर कृपा की है और मेरे भाई को बचाया है लेकिन कहते हैं कि जो किस्मत में लिखा होता है, उसे कोई बदल नहीं सकता।

लिखा-हमें नहीं पता था, इस सुबह भगवान आपको बुला लेंगे

लिखा-हमें नहीं पता था, इस सुबह भगवान आपको बुला लेंगे

निक्की ने आगे लिखा कि, मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मेरे भाई के लिए प्रार्थना की। वह अस्पताल से थक गए थे। अब वह बेहतर जगह और बेहतर हाथों में हैं। निक्की ने एक और पोस्ट अपने भाई के डेडिकेट किया है। इसमें लिखा है, हमें नहीं पता था, इस सुबह भगवान आपको बुला लेंगे। जब जिंदगी थी तब हमने तुम्हें बहुत प्यार किया और अब मौत में भी वैसा ही प्यार करते हैं। तुम्हें खोकर हमारा दिल टूट गया। तुम अकेले नहीं गए। तुम्हारे साथ हम सबका आधा हिस्सा भी चला गया।

एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

निक्की तंबोली के भाई को हाल ही कोरोना हुआ था

निक्की तंबोली के भाई को हाल ही कोरोना हुआ था

निक्की तंबोली के भाई को हाल ही कोरोना हुआ था। भाई को किसी इंफेक्शन के कारण मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इसके बाद निक्की तंबोली के भाई को कोरोना हो गया और हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती चली गई। हाल ही निक्की तंबोली ने अपने कोरोना संक्रमित भाई के लिए सभी फैन्स से दुआएं करने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+