जाह्नवी कपूर ने कजरारे-कजरारे गाने पर दिखाईं अदाएं, क्या होता है जब ड्रेस फिट ना हो, वीडियो वायरल
जाह्नवी कपूर ने कजरारे-कजरारे गाने पर दिखाईं अदाएं, वीडियो
मुंबई, 20 अप्रैल: फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी ने अब एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कजरारे-कजरारे गाने पर अपनी अदाओं से बता रही हैं कि अगर रेड कार्पेट के दिन आपकी ड्रेस ठीक से फिट ना हो तो क्या होता है। इस वीडियो को उनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं, सोशल मीडिया ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।

जाह्नवी कपूर ने कजरारे पर एक्ट करते हुआ शेयर किया वीडियो
जाह्नवी कपूर ने फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरारे पर एक्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है। जाह्नवी कपूर इसमें ब्लू हॉट पैंट्स और व्हाउट टैंक टॉप पहने काउच पर बैठी नजर आ रही हैं और मेरा चैन-वैन सब उजड़ा पर एक्ट कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा- जब आपको अचानक एहसास हो कि आपका फिल्मफेयर रेड कार्पेट आउटफिट उस दिन फिट नहीं आ रहा है।
फैंस को पसंद आया वीडियो
जाह्नवी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी ने जिस तरह के एक्सप्रेशन दिए हैं, वो फैंस को भा रहे हैं। जिसके चलते उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जाह्नवी को इस वीडियो पर कोई हॅाट बोल रहा है तो कोई उनकी अदाओं की तारीफ कर रहा है। हजारों यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।

कोरोना में ही रिलीज हुई थी जाह्नवी की रूही
जाह्नवी कपूर फिल्मों में एंट्री के बाद से ही लगातार बिजी हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म रूही रिलीज हुई थी। कोरोना काल में आई इस फिल्म के लिए जाह्नवी की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई है इस समय वो अपनी आने वाली फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर बिजी हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। लॉकडाउन में आजकल जाह्नवी कपूर फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications