Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

न्‍यासा ने मनाया 18 वां बर्थडे, पापा अजय देवगन और मां काजोल ने खास अंदाज में किया विश, देखें वायरल पोस्‍ट

मुंबई, अप्रैल 20: बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्‍यासा का आज 20 अप्रैल को बर्थडे है। अपने बेटी के बर्थडे पर अजय देवगन और मां काजोल ने बड़े ही स्‍पेशल अंदाज में बेटी को विश किया है। हमेशा लाइम लाइट से अपने को दूर रखने वाली न्‍यासा बहुत शांत स्‍वभाव की है। न्‍यासा को अजय देवगल और काजोज ने जन्‍मदिन पर स्‍पेशल फील करवाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखी है। जो जमकर वायरल हो रही है और लोग न्‍यासा को विश कर रहे हैं।

न्‍यासा के बर्थडे पर पापा अजय देवगन ने फोटो शेयर कर किया व‍िश

न्‍यासा के बर्थडे पर पापा अजय देवगन ने फोटो शेयर कर किया व‍िश

मंगलवार को न्‍यासा के18वें बर्थडे पर पापा अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें एक्‍टर अपनी बेटी को प्‍यार से हग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो पापा और बेटी के बीच जबरदस्‍त बॉडिंग दिख रही हैं। अजय देवगन ने बेटी को जन्‍मदिन की बधाई दी और लिखा, 'जन्मदिन की बधाई नीसा, इस मुश्किल भरे समय में ऐसे छोटी खुशी सारा तनाव तोड़ देती है। इसके अलावा उन सभी के लिए दुआएं मांगता हूं जिन्हें इस वक्त जरूरत है।' जिस पर यूजर्स कमेंट कर न्‍यासा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

मां काजोल ने खास पोस्‍ट लिखकर न्‍यासा को दी बधाई

मां काजोल ने खास पोस्‍ट लिखकर न्‍यासा को दी बधाई

वहीं न्‍साया को उनकी मां काजोल ने भी बर्थडे विश किया और एक लंबा सा पोस्‍ट लिखा। इसके काजोल ने मदरहुड का अपना अनुभव भी एक्‍सपीरियंस शेयर किया है। काजोल ने लिखा जब न्यासा का जन्म हुआ तब वह बहुत नर्वस थीं क्योंकि वो पहली बार मां बनने जा रही थी। काजोल ने आगे लिखा 'मेरे पास तुम्हारा सहारा है। हैप्पी एडल्टहुट। तुम्हारे पास सभी चीजें हैं जिन्हें अच्छाई के लिए इस्तेमाल करना। इस पोस्‍ट में काजोल ने अपनी बेटी को हमेशा अच्‍छे बने रहने की नसीहत दी।

क्या बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं न्‍यासा

क्या बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं न्‍यासा

बता दें न्‍यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ तभी काजोल की फिल्‍म कभी खुशी कभी गम रिलीज हुई थी। न्‍यासा अपने पापा से बहुत अटैच हैं। पापा अजय देवगजन कई बार न्‍यासा के शांत स्वभाव का जिक्र कर चुके हैं। फैन्स तो न्यासा को मां की कॉपी बताते हैं. न्यासा को बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हालांकि अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि न्‍यासा जो अपनी मां की परछाई कही जाती है वो ऐसी स्‍टार किड हैं जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। न्‍यासा सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/sakshi-dwivedi-70935.htmlसाक्षी द्विवेदी की हॉट तस्वीरों ने मचाई धूम
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+