कुल्हाड़ी लेकर बच्चे को सुधारने के लिए धमकाते टीचर का वीडियो वायरल, जांच जारी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने एक वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। हालांकि ये वीडियो कब का है ये मालूम नहीं हुआ है लेकिन इसमें एक निजी स्कूल के टीचर पर एक छात्र को धमकाते हुए देखा गया। टीचर कह रहा है कि यदि तुमने अपना रवैया नहीं सुधारा तो मैं तुम्हें कुल्हाड़ी से काट दूंगा। कमाल की बात ये हैं कि टीचर के हाथ में कुल्हाड़ी भी है।

वीडियो में टीचर के हाथ में कुल्हाड़ी

वीडियो में टीचर के हाथ में कुल्हाड़ी

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि वीडियो को लेकर जिन लोगों के पास जानकारी होने की उम्मीद है उनसे पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एस बच्चा जमीन पर बैठा दिखाई पड़ रहा था। उसके सामने खड़े शख्स के हाथ में कुल्हाड़ी थी और वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। वीडियो से पता लगा कि ये घटना फ्यूचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट वजाहत मगम की है।

बच्चों ने नहीं पहनी है कोई यूनिफॉर्म

बच्चों ने नहीं पहनी है कोई यूनिफॉर्म

वीडियो में दिख रहे बच्चों ने कोई यूनिफॉर्म नहीं पहनी है बल्कि सर्दियों के कपड़े जैसे फैरन और स्वेटर पहना हुआ है। टीचर के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर बच्चे घबराए हुए दिख रहे हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन वे जांच करेंगे।

महबूबा मुफ्ती ने की सख्त कार्रवाई की मांग

महबूबा मुफ्ती ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा है। वहीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसपर सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- इस वीडियो को देखना पीड़ादायी था। हम सोच भी नहीं सकते कि वे बच्चे किस कदर घबराए हुए होंगे। प्रशासन को इस शख्स की पहचान कर इसपर जल्दी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें- फुटबॉल खेलते हुए नजर आई गाय, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+