फुटबॉल खेलते हुए नजर आई गाय, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर गाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसे फुटबॉल खेलते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर हजारों बार देखा जा चुका है। मजे की बात तो ये है कि इस वीडियो में गाय बकायदा गेंद का पीछा करते हुए हुई दिखाई दे रही है। जिधर गेंद को मारा जा रहा है गाय तेजी से उधर भाग रही हैं और गेंद को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है।

लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि वो जिस तरह से अपने पैरे से गेंद को पकड़ रही उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गाय को फुटबॉल खेलना आता है। क्योंकि गाय गेंद को अच्छी तरह से नियंत्रित भी करते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो गोवा के मर्दोल इलाके का है जहां के एक मैदान में फुटबॉल खेल जा रहा है कि तभी वहां गाय पहुंच गई।
उसने मौके देखते ही गेंद को अपने पाले में ले लिया। वीडियो में देखने पर पता चलता है कि जब लड़कों गाय के पाले से गेंद को छिनने के प्रयास के बाद भी वो गेंद को अपने पाले में ही रखना चाहती थी। यहां तक की वो गेंद के लिए खिलाड़ियों पर भी हमलावर दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने को बाद लोग काफी खुश हो रहे हैं।
कई लोगों ने गाय के खेलने के इस तरीके की तुलना मजाक में कई बड़े और स्टार खिलाड़ियों से भी की है। तो कई लोगों ने अपने कमेंट के जरिए फीफा को बता रहे हैं कि फुटबॉल में भारत को एक उभरता हुआ सितारा मिला है। जबकि कुछ लोगों ने इसे शानदार वीडियो बताया है। बता दें कि गाय का फुटबॉल खेलते ऐसा वीडियो संभवत: पहली बार सामने आया है।
यह भी पढ़ें- वायरल हुआ ऐसा वीडियो कि चकरा गया लोगों का सिर, दीवार में घुसती दिखीं गाड़ियां












Click it and Unblock the Notifications