Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra से उत्साहित, 'चीनी घुसपैठ' पर सरकार को घेरा, कहा- कांग्रेस ने देखी देश की ताकत
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन के मौके पर कहा, देशभर में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस को देश के लोगों की ताकत का एहसास हुआ।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra से उत्साहित, कहा- कांग्रेस को देश की ताकत का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को देश में शानदार प्रतिक्रिया मिली। हमने इस यात्रा के दौरान भारत के लोगों के लचीलेपन और ताकत को देखा। हमें देश में किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के बारे में भी सुनने को मिला।
राहुल चीनी सैनिकों की आक्रामकता पर बोले
राहुल गांधी ने विदेश मंत्री का नाम लिए बिना चीनी सैनिकों की विस्तारवादी मानसिकता पर भी बयान दिया। राहुल ने कहा, सरकार को लग रहा है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है। एक लद्दाखी प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2000 वर्ग किमी भारतीय जमीन चीनी सैनिकों ने कब्जा लिया है। बकौल राहुल गांधी, कई पेट्रोलिंग प्वाइंट जो भारत में हुआ करते थे अब मजबूती से चीनी हाथों में हैं।
चीन को देना होगा सख्त संदेश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, सरकार पूरी तरह से इनकार कर रही है कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है, यह खतरनाक है और ऐसा रवैया चीनी पक्ष को और अधिक आक्रामक चीजें करने का आत्मविश्वास देगा। उन्होंने कहा कि भारत को चीनियों से सख्ती से निपटना होगा और उन्हें बताना होगा कि वे हमारी जमीन पर बैठे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Recommended Video
विदेश मंत्री जयशंकर चीनी कब्जे पर क्या बोले ?
बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी किताब के मराठी अनुवाद के मौके पर चीनी सैनिकों के कब्जे पर राहुल गांधी का नाम लिए बिना बयान दिया। उन्होंने कहा, विपक्ष दिखाने का प्रयास करता है कि कब्जे 2014 के बाद हुए, जबकि सच्चाई है कि 1962 में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया।
राहुल के तिरंगा फहराने पर भाजपा क्या बोली ?
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता से पहले जम्मू-कश्मीर के बहुचर्चित लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया। इस घटनाक्रम पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रविशंकर प्रसाद और जयपुर से निर्वाचित भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, राहुल और कांग्रेस इसलिए ऐसा कर पाए, क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए के प्रावधानों को समाप्त कर हालात सामान्य बनाने में कामयाबी पाई है।












Click it and Unblock the Notifications