जम्मू-कश्मीरः ज्यादा बारिश के कारण उफान पर झेलम नदी, अमरनाथ यात्रा स्थगित

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण झेलम नदी अपने उफान पर है। अनंनत नाग जिले में ये नदी खतरे के 21 फीट के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, ज्यादा बारिश के कारण पहलगाम रूट पर भी लगातार भूस्लखन की खबर आ रही हैं। खराब मौसम के कारण से अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, आज श्रीनगर में खराब मौसम के कारण सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

Jammu and Kashmir heavy rains Flood Amarnath Yatra suspended

प्रशासन ने इलाके के अधिकारियों को इस बारे में चेतावनी जारी की है। राम मुंशी बाग में झेलम 13.34 फीट के खतरे के निशाने के ऊपर से बह रही थी। साउथ कश्मीर में बाढ़ के कहर को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

जम्मू-कश्मीर का राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को 12.6 एमएम(8.30सुबह) बारिश दर्ज की गई। इलाके में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। इस बारिश ने इलाके में 2014 में बाढ़ की यादों को ताजा कर दिया, जब आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 2014 की बाढ़ की वजह में 300 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में अभी तक 27.8 एमएम बारिश हुई, जिसका सीधा असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा है। मूसलाधार बारिश और फिसलन के कारण शुक्रवार को भी अमरनाथ यात्रा रुकी रही। आस्था पर मौसम की मार के चलते 20 हजारे से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण करीब चार हजार से अधिक श्रद्धालू बिना दर्शन के ही लौट आए हैं। हालांकि, इस बारे में प्रशासन ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- बरेली में साध्वी प्राची बोली- राहुल गांधी तो भोंदू हैं, प्रधानमंत्री नहीं बन सकते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+