बरेली में साध्वी प्राची बोली- राहुल गांधी तो भोंदू हैं, प्रधानमंत्री नहीं बन सकते
बरेली। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली भाजपा की फायर ब्रिगेड नेता साध्वी प्राची एक बार फिर चर्चाओं में हैं। फायर ब्रिगेड नेता साध्वी प्राची ने बरेली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो भोंदू है, प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वहीं, उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दूसरा पाकिस्तान बनने से बचा लिया।

सोनिया को दी सलाह, जल्दी कराये उनकी शादी
साध्वी प्राची मीडिया से बात कर रही थीं। उनसे कई मामलों पर सवाल किए गये। सवाल-जवाब में 2019 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि 'राहुल गांधी तो भोदू हैं। मैं सोनिया गांधी को सलाह देती हूं कि जल्दी से जल्दी राहुल गांधी की शादी की जाये। अपनी गृहस्थी बसाकर के उसमें मस्त रहें। प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं बन पाएंगे राहुल गांधी।'
'टोपी न पहनना योगीजी का सही फैसला'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के टोपी न पहनने को लेकर उन्होंने कहा कि 'योगीजी का ये बहुत ही अच्छा फैसला है। मैं एक बात पूरे हिन्दुस्तान के मौलानाओं से पूछना चाहती हूं कि क्या इनके खुदा, इनके पैगम्बर भगवा पगड़ी पहनते थे। ये मोदीजी पर प्रेशर करते हैं, योगीजी पर दबाव डालते हैं, कि जालीदार टोपी पहनें। आखिर क्यों जालीदार टोपी पहनें? जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दबाव दे सकते हैं तो ये साफ है कि हिन्दुस्तान के अंदर व्यक्तिगत स्वतंत्रता देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को नहीं है। मैं मौलानाओं से पूछना चाहती हूं कि क्या ये तिलक लगाने के लिए तैयार हैं। चाहे वो आजम खान हैं या ओवैसी हैं? ये बार-बार प्रोपेगेंडा करना अच्छा नहीं है।'
'राम मंदिर बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती'
केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने और यूपी में भी भाजपा का शासन होने के बाद राम मंदिर न बन पाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'हिन्दुस्तान में सेकुलरवादी हैं। वो सब इकट्ठे हो गए किसी तरह राम मंदिर न बनाया जाय, क्योंकि राम मंदिर बनेगा तो राम राज्य आएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के अंदर ऐसा कोई नहीं है जो राम मंदिर बनने से रोक पाए। राम मंदिर बनेगा। अयोध्या में बनेगा। संसार की कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। साध्वी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से मिलकर अनुरोध करूंगी कि जैसे सोमनाथ के लिए एक कानून बनाया गया था, वैसै ही कानून बनाकर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।'
लव जिहाद पर बोली साध्वी
उन्होंने कहा कि हिंदू अपनी बेटियों को संस्कारित करने का काम करें। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का मामला आज से नहीं कई वर्षों से फैल रहा है। साध्वी प्राची ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान इस को बढ़ावा देते थे। आज ये इतना बड़ा हो गया है कि आज बरेली के अंदर दो केस सामने आये है, जिन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाया गया। आज में बच्चियों से भी बात करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications