Jammu Earthquake: 4.5 तीव्रता के झटके से डरा जम्मू कश्मीर, केंद्र था बांदीपुरा का सिम्बोल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबर 4 बजे करीब भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप मध्य तीव्रता का कहा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

भूकंप का केंद्र जमीन से 150 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। राहत की बात ये है कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। डर के कारण लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ पड़े। हाल ही में मेक्सिको में भूकंप के कारण तबाही का खौफनाक मंजर देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: Panama Paper Leak: पाकिस्तान में नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्ति हुई जब्त
मेक्सिको में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मेक्सिको में 17 सितंबर को आए शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों लोगों के आशियाने उजड़ गए। भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में 52 किलोमीटर नीचे बताया गया। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में अकेले 44 से ज्यादा इमारते ढह गईं। भूकंप से हुई त्रासदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां बचाव कार्य अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications