पनामा पेपर लीक: पाकिस्तान में नवाज शरीफ और उनके परिवार की संपत्ति हुई जब्त
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उस समय बड़ा झटका लगा जब देश की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधी संस्था ने उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति को जब्त कर लिया। बता दें कि नवाज शरीफ पर पनामा पेपर घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इसी घोटाले की वजह से देना पड़ा था प्रधानमंत्री पद से हाथ भी धोना पड़ा था।

नवाज शरीफ के परिवार के सदस्यों पर दर्ज हुए भ्रष्टाचार के मामले की सुनाई करने वाली कोर्ट ने 26 सितंबर को नवाज की बेटी मरियम र दामाद सफदर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। इससे पहले पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की 26 जुलाई को नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त करते हुए उनके और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का केस चलाने का आदेश जारी किया था।
नवाज शरीफ इस समय अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं जहां इनकी पत्नी, कुलसूम के गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि नवाज शरीफ अब पाकिस्तान वापस नहीं आएंगे। वहीं उनकी पार्टी का कहना है कि नवाज अपनी पत्नी के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद पाकिस्तान आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications