जम्मू कश्मीर में चुनाव के दौरान सुरक्षा एक बड़ी चुनौती, गृह मंत्रालय की कैसी है तैयारी, जानें हर अपडेट
Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है।
10 सालों बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है। जम्मू कश्मीर में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी, ये चुनाव आयोग के लिए भी एक चिंता का विषय है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल ने शनिवार (24 अगस्त) को जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव कराने के लिए सुरक्षा मुहैया करा रहा है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का दावा - जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी के गठबंधन से घबराई है भाजपा
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल ने कहा कि गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए यह फैसला लिया है।
पिछले 2-3 दशकों से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चुनौतियां रही हैं: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल ने कहा, "पिछले 2 से 3 सालों में दशकों से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चुनौतियां रही हैं। हाल के वर्षों में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। यह एक चालू और बंद स्थिति है। हमने विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों, हमारे आरओ अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, स्ट्रांग रूम के लिए, सारी सुरक्षा मुहैया गृह मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। जिसकी चर्चा गृह मंत्रालय के साथ की गई थी। सभी को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।"

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो महबूबा मुफ़्ती की PDP को कितनी मिलती सीटें? जानें सर्वे रिपोर्ट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- कोई राजनीतिक हिंसा नहीं होगी।
पीके पोल ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। विधानसभा चुनाव में भी कोई राजनीतिक हिंसा नहीं होगी। हम किसी भी तरह की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
आतंकवादी घटनाओं को लेकर बोले अधिकारी?
हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर डोडा में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जिन क्षेत्रों में हाल ही में राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, वहां हम अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं और ग्राम रक्षा समितियों को भी सक्रिय किया है। इसलिए कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि शांतिपूर्ण चुनाव होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications