जम्मू-कश्मीर में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो महबूबा मुफ़्ती की PDP को कितनी मिलती सीटें? जानें सर्वे रिपोर्ट
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोगों का मूड जानने के लिए इंडिया टुडे ने मूड ऑफ द नेशन पोल करवाया गया। जिसमें अगर जम्मू-कश्मीर में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को कितनी सीटें मिलेगी इसको लेकर चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
पहले बता दें अप्रैल से जून 2024 के बीच हुए लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दो-दो सीटें जीतीं। कांग्रेस और पीडीपी, जो दोनों ही इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, को कोई सीट नहीं मिली। स्वतंत्र उम्मीदवार अब्दुल रशीद शेख, जिन्हें इंजीनियर रशीद के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को हराकर बारामुल्ला सीट जीती। वहीं महबूबा मुफ्त्ती की पीडीपी ने एक भी सीट नहीं जीती थी।
अगर आज लोकसभा हो तो पीडीपी को कितनी मिलेगी सीटें
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए मूड ऑफ द नेशन पोल में आज हुए काल्पनिक लोकसभा चुनावों के मतदान रुझानों का विश्लेषण किया गया। इंडिया टुडे द्वारा कराए गए मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, अगर जम्मू-कश्मीर में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को एक सीट मिलने की संभावना है।
सर्वेक्षण के अनुसार, पीडीपी, जिसे हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली थी, कुल पांच में से एक सीट जीत सकती है। पार्टी को फ़ायदा उस एक सीट से हो सकता है जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने जीती थी।
जानें कब हुआ ये सर्वे
इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे का अगस्त 2024 सीरीज सीवोटर द्वारा 15 जुलाई, 2024 से 10 अगस्त, 2024 के बीच किया गया था। इस द्विवार्षिक अखिल भारतीय सर्वेक्षण में सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के 40,591 उत्तरदाताओं के साक्षात्कार शामिल थे। इसके अतिरिक्त, वोट और सीट शेयर में दीर्घकालिक रुझानों की पहचान करने के लिए सीवोटर के नियमित साप्ताहिक ट्रैकर से 95,872 अन्य साक्षात्कारों का विश्लेषण किया गया।
जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार हो रहा विधान चुनाव
बता दें चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है, जो 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद पहली बार हो रहा है। इस क्षेत्र में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। आगामी चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 90 सीटों पर तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। 4 अक्टूबर को नतीजे आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications