जम्मू कश्मीर चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए कौन-कौन?
Jammu and Kashmir Assembly election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।भाजपा की इस पहली लिस्ट में पहले चरण के लिए 15 और दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। जम्मू कश्मीर में 2014 के बाद अब चुनाव होने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए AAP ने 7 प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
BJP candidates list for Jammu Kashmir elections: किन नेताओं को कहां से मिला टिकट?
भाजपा ने राजपोरा से अर्शीद भट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से एडवोकेट सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से सुश्री शगुन परिहार और डोडा से गजय सिंह राणा को मैदान में उतारा है। शगुन परिहार भाजपा की महिला कैंडिडेट हैं।
पार्टी ने रियासी से कुलदीप राज दुबे, श्री माता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी, उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, रामगढ़ (एससी) से डॉ. देविंदर कुमार मनियाल और अखनूर से मोहन लाल भगत को चुनाव लड़ने के लिए नामित किया है।
2 कश्मीर पंडितो को मिला टिकट, केंद्रीय मंत्री के भाई को भी बनाया उम्मीदवार
दो कश्मीर पंडितो को भी भाजपा ने टिकट दिया है। शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ और हब्बाकदल से अशोक भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा को भी भाजपा ने नागोटा से उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र राणा नेशनल कांफ्रेंस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस की औपनिवेशिक मानसिकता भारत को फिर गुलामी की ओर ना ढकेल दे! इसका रास्ता कश्मीर तो नहीं?
पूर्व डिप्टी सीएम को नहीं मिला टिकट
इस लिस्ट में कोई भी पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया है। उसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता को भी टिकट काटा गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि कविंद्र गुप्ता के नाम की घोषणा अगली लिस्ट में किया जाएग। इस लिस्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के नाम की भी घोषणा नहीं की गई है।
जम्मू-कश्मीर चुनावों में भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और कश्मीर घाटी की उन विधानसभा सीटों पर मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों के बारे में जानें?
जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 74 सामान्य, नौ अनुसूचित जनजाति और सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं का प्रतिशत बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications